नयी दिल्ली। एक बार अपने प्लान महंगे करने के बाद टेलीकॉम कंपनियां फिर से अपने प्रीपेड प्लान महंगे कर सकती हैं। मगर फिर भी तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां यानी रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन कई सस्ते प्लान ऑफर कर रही हैं। दिसंबर में प्रीपेड प्लानों पर 42 फीसदी तक दाम बढ़ाये जाने के बाद तीनों ही कंपनियों आपस में चल रहे वॉर प्राइस के बीच कई आकर्षक प्लान ऑफर कर रही हैं। इनमें कीमत वाले डेटा के बहुत सारे बेस्ट प्लान हैं। खास बात यह है कि आप 1 दिन से लेकर 1 साल तक के अपने मनपसंद और सुविधा वाले प्लान में से बेस्ट ऑप्शन चुन सकते हैं। जियो, एयरटेल और वोडा के प्लानों में आपको डेली 1 जीबी से लेकर 3 जीबी तक डेटा वाले प्लान मिल जायेंगे, जिनमें आपको मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। अगर आप सिर्फ डेटा प्लान लेते हैं तो वो भी उपलब्ध हैं। सस्ते डेटा प्लान में जियो का एक धमाकेदार प्लान है, जिसमें आपको सिर्फ 10 रुपये में 1 जीबी डेटा मिलेगा। जानते हैं इस प्लान के बारे में।
आईयूसी मिनट के लिए टॉप-अप में डेटा
बता दें कि इस समय सिर्फ रिलायंस जियो ही अपने किसी भी प्लान में अन्य नेटवर्कों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग नहीं दे रही। जियो के सारे प्लानों में जियो टू जियो तो अनलिमिटेड कॉलिंग है, मगर दूसरे नेटवर्कों के लिए सीमित मुफ्त मिनट दिये जा रहे हैं। उसके ऊपर ऑफ नेटवर्क यानी जियो के अलावा किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग करने के लिए आपको 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क चुकाना होगा। इसके लिए आपको अलग से रिचार्ज करवाना होगा। जियो का सबसे सस्ता टॉप अप है 10 रुपये का, जिसमें आपको 7.47 रुपये के टॉकटाइम के अलावा पूरा 1 जीबी डेटा भी मिलता है।
98 रुपये वाले प्लान के साथ फायदे
आपको बता दें कि हाल ही में जियो ने अपने 98 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किये। कंपनी ने 98 रुपये वाले प्लान के साथ 10 रुपये का टॉपअप अलग से रिचार्ज करवाने पर 124 आईयूसी मिनट भी शामिल कर दिये हैं। ये वही 10 रुपये का टॉपअप है जिसमें आपको 1 जीबी डेटा मिलेगा। जियो के 98 रुपये वाले प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस और कुल 2 जीबी डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
रोज 1 जीबी डेटा सिर्फ 149 में
रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले में आपको रोजाना 1 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। यानी 149 रुपये में आपको कुल 24 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं कॉलिंग की बात करें तो आपको जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। मगर जियो से दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट ही मुफ्त मिलेंगे। उससे ऊपर कॉल करने के लिए आपको टॉकटाइम रिचार्ज करवाना होगा, जिसमें प्रति मिनट 6 पैसे का चार्ज लगेगा।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो लाई 100 रुपये से कम का एक और प्लान, जानें सब कुछ
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
