नई दिल्ली, अप्रैल 20। पिछले साल देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान्स के लिए टैरिफ वृद्धि की घोषणा के कुछ दिनों बाद जियो फोन के प्लान्स की कीमतों को भी संशोधित किया था। उनमें एक प्लान की कीमत 749 रु से बढ़ा कर 899 रु कर दी गयी है। 899 रु वाला प्लान अभी भी चल रहा है। ये प्लान केवल जियो फोन यूजर्स के लिए है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसकी वैलिडिटी। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 336 दिनों की है। आगे जानिए इस प्लान की डिटेल।
899 रु वाला प्लान
899 रु वाले प्लान में ग्राहकों को कुल 24 जीबी डेटा दिया जाता है। ये डेटा 28-28 दिनों के 12 साइकिल में दिया जाता है। यानी हर 28 दिन में 2 जीबी डेटा दिया जाता है। ये प्लान 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और हर 28 दिनों के साइकिल के लिए 50 एसएमएस के साथ आता है। बता दें कि 28 दिन में जब आप 2 जीबी डेटा इस्तेमाल कर लेंगे तो आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। ये प्लान जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ आता है। इनमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं। आगे जियो फोन के बाकी प्लान्स की डिटेल दी गयी है।
222 रु वाला प्लान
इसने 186 रुपये वाले प्लान की कीमत को बढ़ा कर 222 रुपये कर दिया गया था। यह प्लान 28 दिनों के लिए 2 जीबी दैनिक डेटा, असीमित कॉल, रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का एक्सेस प्रदान करता है। 2 जीबी डेटा इस्तेमाल कर लेंगे तो आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा।
186 रु और 152 रु वाला प्लान
186 रु एक प्लान और है। इसके सारे बेनेफिट 222 रु वाले प्लान जैसे हैं। बस इसमें डेली 2 जीबी के बजाय डेली 1 जीबी डेटा मिलता है। इसका 152 रु वाला प्लान 28 दिनों के लिए 0.5 जीबी दैनिक डेटा, असीमित कॉल, कुल 300 एसएमएस और जियो ऐप्स का एक्सेस प्रदान करता है। इन दोनों प्लान्स में डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा।
125 रु और 91 रु वाला प्लान
125 रु वाला प्लान 23 दिनों का है। इसमें डेली 0.5 जीबी डेटा मिलता है। बाकी इसमें असीमित कॉल, कुल 300 एसएमएस और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है। 91 रु वाला प्लान 28 दिन का है, जो डेली 100 एमबी डेटा के साथ आता है। इसमें वॉयस कॉलिंग अनलिमिटेड मिलेगी, मगर एसएमएस केवल 50 मिलेंगे। इन दोनों प्लान्स में डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा।
75 रु वाला प्लान
75 रु वाला प्लान जियो फोन यूजर के लिए सबसे बेसिक प्लान है। ये प्लान 23 दिनों का है। इसमें डेली 100 एमबी डेटा मिलता है। अलग से इस प्लान में 200 एमबी भी मिलती हैं। बाकी इसमें असीमित कॉल, कुल 500 एसएमएस और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications