नई दिल्ली, अगस्त 16। रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नये-नये ऑफर लाती रहती है। इन ऑफर्स से ग्राहकों को काफी फायदा होता है। जियो का एक ऐसा ही ऑफर है, जिससे इसके ग्राहकों को 100 रु का कैशबैक मिल सकता है। ये कैशबैक कंपनी के ग्राहकों को इसके 399 रु वाले प्लान में मिलेगा। इस तरह आपको 399 रु वाला प्लान सिर्फ 299 रु में मिल जाएगा। हम यहां आपको इस प्लान की डिटेल के साथ यह भी बताएंगे कि आप ऑफर का फायदा लेकर कैसे 100 रु की बचत कर सकते हैं।
कैसे मिलेगा कैशबैक
जियो की वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको टॉप पर तीन ऑप्शन दिखेंगे। इनमें पहला है ब्रांड पार्टनर्स, दूसरा रिटेल पार्टनर्स और तीसरा रिचार्ज पार्टनर्स। आपको रिचार्ज पार्टनर्स पर जाना है। इसमें मोबिक्विक के तीन ऑफर दिखेंगे। सबसे नीचे की तरफ 399 रु वाले प्लान पर 100 रु के कैशबैक की डिटेल होगी। अगर आप जियो ऐप या जियो वेबसाइट से 399 रु या इससे ज्यादा का रिचार्ज करें और मोबिक्विक के जरिए पेमेंट करे तो आपको 100 रु का कैशबैक मिलेगा।
कब तक वैलिड है ऑफर
ये ऑफर 1 अगस्त से चालू है और 31 अगस्त तक चलेगा। दूसरी बात कि आप इस ऑफर का फायदा केवल एक ही बार उठा सकते हैं। इस रिचार्ज ऑफर का फायदा मोबिक्विक के नये यूजर्स ही ले सकते हैं। रिचार्ज से पहले एक बार इस ऑफर से जुड़ी टर्म्स एंड कंडीशन जरूर पढ़ लें। आप नियम और शर्तें इस लिंक (https://www.jio.com/en-in/mobikwik-wallet-offer) पर जाकर पढ़ सकते हैं।
जानिए 399 रु वाले प्लान की डिटेल
जियो के 399 रु वाले प्लान के बेनेफिट की बात करें तो ये 56 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान है। इस प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। यानी 56 दिनों में कुल 84 जीबी डेटा आपको दिया जाएगा। डेली 1.5 जीबी लिमिट पूरी होने पर भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
ये हैं प्लान के बाकी बेनेफिट
जियो के 399 रु वाले प्लान के बाकी बेनेफिट की बात करें तो आपको 56 दिनों के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। साथ ही रोज 100 एसएमएस दिए जाएंगे। इसके अलावा आपको जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। इन ऐप में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं।
जियो का 24 दिन वाला प्लान
जियो के 149 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। इस प्लान में कंपनी आपको रोज 1 जीबी डेटा देगी। यानी 24 दिनों में कुल 24 जीबी डेटा। अब बात करते हैं एय़रटेल और वीआई की। इन दोनों कंपनियों के पास भी 149 रु वाले प्लान हैं। मगर ये दोनों ही कंपनियां सिर्फ 2-2 जीबी डेटा देती हैं। मगर इन प्लानों की वैलिडिटी 28 दिन रहती है। जियो के 149 रु वाले प्लान के बाकी बेनेफिट की बात करें तो इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा खत्म होने पर 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। आपको रोज 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications