नई दिल्ली, जनवरी 30। मंगलवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही हैं। इसमें टेलीकॉम सेक्टर के लिए भी कुछ ऐलान हो सकते हैं। टेलीकॉम सेक्टर को लाइसेंस शुल्क में कमी, प्रमुख दूरसंचार उपकरणों पर शुल्क में छूट और टेलीकॉम टावरों पर भुगतान किए गए जीएसटी के बदले इनपुट टैक्स क्रेडिट आदि शामिल हैं। टेलीकॉम सेक्टर का आज हर किसी के जीवन पर खासा असर है, क्योंकि बिना मोबाइल और इंटरनेट के कुछ भी कर पाना बहुत मुश्किल है। आगामी बजट पर आप अपने रिचार्ज प्लान का भी बजट सेट कर सकते हैं। यदि आप जियो ग्राहक हैं तो एक साल वाला प्लान बजट वाले दिन रिचार्ज करें, जो अगले साल बजट तक आपके मोबाइल को एक्टिव रखेगा और आपको कई सारे बेनेफिट भी देगा। जानते हैं देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के सालाना प्लान्स की डिटेल।
2879 रु वाला प्लान
जियो के 2897 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। यानी ये प्लान अगले बजट तक चलेगा। इस प्लान में डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। डेली 2 जीबी डेटा के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। इनमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल है।
2999 रु वाला प्लान
जियो के 2999 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है। यानी ये प्लान भी अगले बजट तक चल सकता है। इस प्लान में डेली 2.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज 100 एसएमएस दिए जाएंगे। डेली 2 जीबी डेटा के बाद भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है, जिनमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल है।
3199 रु वाला प्लान
जियो के 3199 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है और इसके बाकी सारे बेनेफिट भी 2879 रु वाले प्लान के जैसे ही हैं। यानी डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज 100 एसएमएस के साथ डेली डेटा लिमिट के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट। मगर इस प्लान में आपको जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ 1 साल का डिज्नी + हॉटस्टार फ्री एक्सेस मिलेगा।
4199 रु वाला प्लान
जियो का 4199 रु वाला प्लान भी एक साल का है। मगर ये प्लान डेली 3 जीबी डेटा के साथ आता है। आपको इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। डेली डेटा लिमिट के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। मगर इस प्लान में आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस तो मिलेगा, पर डिज्नी + हॉटस्टार का एक्सेस नहीं मिलेगा। ये चारों जियो के सालाना प्लान हैं, जिनमें से किसी को भी आप बजट वाले रिचार्ज कराएं तो अगले साल के बजट तक फ्री बेनेफिट्स का फायदा ले सकते हैं।
336 दिन वाला प्लान
जियो के 2545 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इस प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। डेली 1.5 जीबी डेटा के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
