नई दिल्ली, अप्रैल 27। इस समय देश में जो टेलीकॉम कंपनियां हैं, उनके बीच अपने ग्राहकों को बनाए रखने और नये ग्राहकों को जोड़ने को लेकर काफी तगड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। या यूं कहा जाए कि टेलीकॉम कंपनियों पर ग्राहक संख्या बढ़ाने का दबाव है। इसीलिए कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक से एक बढ़िया रिचार्ज प्लान पेश करती हैं। मगर टेलीकॉम कंपनियों के कुछ प्लान ऐसे भी हैं, जिनमें बहुत कम कीमत का फर्क होता है, मगर बेनेफिट का अंतर बहुत ज्यादा होता है। जैसे कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के 598 रु और 599 रु वाले प्लान्स में काफी अंतर है। जियो ग्राहक सिर्फ 1 रुपया अतिरिक्त खर्च करके अतिरिक्त 56 जीबी डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान्स की डिटेल।
598 रु और 599 रु वाले प्लान्स में डेटा बेनेफिट
जियो के 598 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। यानी आपको कुल 112 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 599 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। ये प्लान भी डेली 2 जीबी डेटा ऑफर करता है। यानी इस प्लान में आपको कुल 168 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह आपको 1 रुपया अतिरिक्त खर्च करने पर अतिरिक्त 56 जीबी डेटा और 28 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल सकती है।
आखिर क्यों है ये अंतर
सवाल यह है कि 1 रु की कीमत पर इतना बड़ा अंतर आखिर क्यों है? इस सवाल का जवाब है डिज्नी + हॉटस्टार का पूरे 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन, जिसकी कीमत 399 रु है। 598 र वाले प्लान में आपको डिज्नी + हॉटस्टार का पूरे 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जबकि 599 रु वाले प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा।
क्या हैं बाकी बेनेफिट
इन दोनों ही प्लान्स के बाकी बेनेफिट की बात करें तो वे एक दम समान ही हैं। जैसे कि इन दोनों प्लान्स में आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोज 100 फ्री एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। एक और बात इन दोनों प्लान्स में आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की हल्की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
जियो का एक और 84 दिन वाला प्लान
जियो का 555 रु वाला प्लान भी 84 दिनों का है। इस प्लान की 84 दिनों की वैलिडिटी है। आपको इस प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में आप जियो से देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड घरेलू कॉल कर सकते हैं। इस प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
एयरटेल का 84 दिन वाला सस्ता प्लान
एयरटेल का 84 दिन वाला काफी सस्ता प्लान है। इसका 379 रु वाला प्लान 6 जीबी डेटा बेनेफिट ऑफर करता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। यह प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का एक्सेस भी देता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 एसएमएस मिलते हैं। आपको एयरटेल एक्सस्ट्रीम के साथ विंक म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून्स, शॉ अकादमी से ऑनलाइन कॉर्स और फास्टैग पर कैशबैक की सुविधा भी मिलेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
