Jio Financial's share price has been fixed at Rs 262: रिलायंस इंडस्ट्रीज से डीमर्ज होकर बनी कंपनी जियो फाइनेंशियल का रेट 261.85 रुपये तय हुआ है। इस रेट को तय करने के लिए आज रिलायंस के शेयर में स्पेशल ट्रेडिंग हुई थी। इसके बाद यह रेट तय हुआ है। अब जियो का यह रेट माना जाएगा, जब तक कि यह लिस्ट होकर ट्रेड न होने लगे।
आज सुबह 10 बजे रिलायंस के शेयर के लिए 9 बजे से एक घंट के लिए स्पेशल ट्रेडिंग सत्र का आयोजन किया गया था। इसमें रिलायंस के शेयर पर आईपीओ की लिस्टिंग के से पहले होने वाले तरीके जैसी ट्रेडिंग की गई।

इस स्पेशल ट्रेडिंग सत्र के बाद रिलायंस का रेट 2850 रुपये के रेट पर बंद हुआ। वहीं कल रिलायंस का शेयर 2,841.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से जियो फाइनेंशियल का रेट इन दोनों का अंतर यानी 261.85 रुपये तय किया गया है।
हालांकि जियो फाइनेंशियल के शेयर का रेट तय हो गया है और इसे हर उस इंडेक्स में शामिल भी किया गया है, जहां पर रिलायंस है। लेकिन इस शेयर में अभी ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि इस शेयर का रेट लगातार बिना बदले 261.85 रुपये ही दिखाता रहेगा।
डीमर्जर के बाद बनी जियो फाइनेंशियल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हितेश कुमार सेठी होंगे। इससे पहले इस कंपनी का नाम 'रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड' था।
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड शुक्रवार को फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करेगी। डीमर्जर के लिए कंपनी ने नतीजे जारी करने से एक दिन पहले की रिकॉर्ड डेट तय की है।
ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी के अनुसार, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की वैल्यू 1.52 लाख करोड़ रुपए से अधिक होगी। यह भारत की पांचवीं सबसे बड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी बन जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास पहले से ही एक एनबीएफसी लाइसेंस है, जिसका फायदा उसे कंज्यूमर या मर्चेंट लैंडिंग में मिल सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
