Jio Financial : रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएसएल) का डीमर्जर हो गया है। गुरुवार को योग्य इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में जेएफएसएल के शेयर को क्रेडिट कर दिया गया है।
हालांकि, जेएफएसएल के शेयर क्रेडिट होने के बाद भी अभी इसकी ट्रेडिंग नहीं की जा सकती है क्योंकि अभी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग नहीं हुई है।

आरआईएल के जेएफएसएल के डीमर्जर के लिए 20 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय किया गया था। 20 जुलाई को जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकार्ड बुक में रहा होगा। उन्हें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर क्रेडिट किए गए है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी कंपनी की तरफ से लिस्टिंग की डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, अब सभी की नजर लिस्टिंग डेट पर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैप करीब 1.66 लाख करोड़ रुपये है। वैल्यूएशन के हिसाब से कंपनी अपने क्षेत्र की दूसरी बड़ी कंपनी है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ब्लैक रॉक के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस पार्टनरशिप के जरिए म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री पर टिकी हुई है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 28 अगस्त 2023 को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) होने वाले है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उम्मीद की जा रही है। कि इस दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग डेट की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही वे फ्यूचर की योजनाओं का रोडमैप भी पेश किया जाएगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी की तरफ से कंपनी की एनुअल रिपोर्ट में शेयर होल्डर से कहा गया है कि चूंकि विभिन्न फाइनेंशियल सर्विस विभिन्न नियामक ढांचे द्वारा शासित होती हैं, मुकेश अंबानी की तरफ से कहा गया है कि हमारा मानना है कि एक स्वतंत्र फाइनेंशियल सर्विस इकाई हमें इंडियन मार्केट में उपलब्ध अवसरों तक पहुंचने की अनुमति देगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
