Jio Financial Services Q3 Results: आज मुकेश अंबानी की कंपनी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2023-24 के तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट जारी किया है। एक्सपर्ट्स को जिओ फाइनेंशियल के रिजल्ट से काफी उम्मीदें थीं लेकिन हुआ उसका एकदम उल्टा है। इस तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट में पता चला है कि जिओ के कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स में 56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस भारी गिरावट के बाद जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स घटकर 294 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यह कमी क्वार्टर दर क्वार्टर बेसिस पर देखी गई है। वहीं अगर बात की जाए कंपनी के राजस्व की तो इसमें भी करीब 32 फीसदी की भारत की गिरावट आई है। इस कंपनी का रिवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन घटकर 413.61 करोड़ रुपए हो गया है।
कंपनी के द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार दिसंबर के क्वार्टर में टोटल एक्सपेंडीचर बढ़कर 98.95 रुपए हो गया है। इसके पहले के क्वार्टर में यह 71.43 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने इस रिपोर्ट के बाद 15 जनवरी को इस ग्रुप की हेड रुपाली अधिकारी सावंत के साथ तत्काल प्रभाव से ऑडिट रखी है।

आपको बताते चलें कि कंसॉलिडेटेड कमाई में जियो फाईनेंशियल के साथ इसकी सब्सडरीज, एसोशिएट और जॉइंट वेचर शामिल हैं। इनमें जियो फाइनेंस, जियो पेमेंट सॉल्यूशन, रिलायंस इंडस्ट्रियल इनवेस्टमेंट और होल्डिंग्स का भी काफी पैसा लगा है। इन कपंनियों के अलावा कई और भी ऐसी कंपनीज हैं, जिनकी टोटल कमाई जियो फाइनेंशियल के साथ काउंट की जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने 15 जनवरी के बाद से ग्रुप चीफ कंप्लायंस ऑफिसर बना दिया है। गौरतलब है कि दिसंबर के महीने में और 1,436 करोड़ रुपए का रिवेन्यू मिला था।
वहीं अगर कंपनी के नेट गेन की बात की जाए तो यह 103.3 करोड़ रुपए थी। आपको बता दें कि एक क्वार्टर पहले ये 164 करोड़ रुपए था।
अगर बात की जाए आज की जिओ फाइनेंशियल के शेयर की तो 15 जनवरी 2024 को शेयर बाजार बंद होने तक जियो फाइनेंशियल के स्टॉक 4.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 267.35 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
अगर आप बात करते हैं पिछले 1 कारोबारी महीने की तो जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के स्टॉक्स ने अपने यूजर्स को करीब 11.33 प्रतिशत का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। अगर बात की जाए इसके 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की तो इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 279 रुपए के आसपास रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्ते का निचला स्तर 202.80 रुपए रहा है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद जानकारी के अनुसार जियोफिन का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.69 ट्रिलियन रुपए का है। हालांकि एक खराब क्वार्टर से कंपनी के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। देखने वाली बात यह होगी कि आज आए हुए रिजल्ट का कल जिओ के शेयर्स पर क्या असर पड़ता है, इस बात पर लगभग सभी विशेषज्ञों की नजर भी टिकी होगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
