Jio Financial Dividend: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों तेज हलचल देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल के बीच दिसंबर तिमाही भी शुरू हो गया है. इस कड़ी में रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की कंपनी जियो फाइनेंशियल भी रिजल्ट्स जारी करेगी. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ऐलान की है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 17 अप्रैल, 2025 को होगी. बैठक 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के नतीजों का ऐलान करेगी.
इसी हफ्ते जारी होंगे नतीजे
जियो फाइनेंशियल को ओर से चौथी तिमाही के नतीजे गुरुवार 17 अप्रैल को शाम 7 बजे के बाद जारी करेगी. इसमें पहली बार कंपनी डिविडेंड भी बांटने का ऐलान कर सकती है.
डिविडेंड का ऐलान संभव
फाइनेंशियल रिजल्ट्स के अलावा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड का प्रस्ताव कर सकती है. यदि इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यह रिलायंस समूह की फर्म की ओर से शेयरहोल्डर्स को दिया जाने वाला पहला कैश रिवॉर्ड होगा.
FY2025 की तीसरी तिमाही में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने 295 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. यह पिछले साल की समान अवधि के 294 करोड़ रुपए से थोड़ा ज्यादा था. हालांकि, FY2025 की दूसरी तिमाही के 689 करोड़ रुपए की तुलना में नेट प्रॉफिट में गिरावट आई.

रेवेन्यू और प्रॉफिट का ट्रेंड
FY2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व 438 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 414 करोड़ रुपए से 6% ज्यादा है. इसके बावजूद राजस्व में FY2025 की दूसरी तिमाही के 693 करोड़ रुपए से 37% की गिरावट देखी गई.
FY2025 की तीसरी तिमाही में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की ब्याज आय 210 करोड़ रुपए दर्ज की गई. यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 270 करोड़ रुपए से कम है, जो साल-दर-साल 22% की गिरावट को दर्शाता है.
एसेट अंडर मैनेजमेंट
31 दिसंबर 2024 तक एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) का वैल्यू 4,199 करोड़ रुपए था. यह FY25 की दूसरी तिमाही में दर्ज 1,206 करोड़ रुपए की तुलना में काफी इजाफा है. 11 अप्रैल को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर बीएसई पर 230.15 रुपए पर बंद हुआ. यह 220.90 रुपये के पिछले बंद भाव से 4.19% की बढ़त को दर्शाता है. शेयर 227.20 रुपए पर खुला और 224 रुपए के निचले स्तर पर पहुंचने से पहले 230.95 रुपए के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचा.
बता दें कि 14 अप्रैल को डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहा. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इस जानकारी के आधार पर कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
