Jio Financial Q2 Results: अगस्त महीने में शेयर मार्केट में लिस्ट होने के बाद 16 अक्टूबर को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने जुलाई-सितंबर अवधि के लिए अपने पहले तिमाही नतीजे जारी कर दिए है। कंपनी ने जुलाई-सितंबर अवधि के लिए 668 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछली तिमाही से 101 फीसदी अधिक है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज से निकली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) की कुल आय तिमाही के लिए 608 करोड़ रु थी। जहां ऋणदाता की ब्याज आय अप्रैल-जून एफवाई24 तिमाही में 202 करोड़ रु घटकर 186 करोड़ रु थी। जुलाई सितंबर फाइनेंशियल ईयर 24 तिमाही तक, ऋणदाता का कुल मार्केट कैप 1 लाख 43 हजार करोड़ रु है।

इसके अलावा, कंपनी की तरफ से एक्सचेंज को जानकारी दी गई है कि एआर गणेश को समूह चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है। गणेश इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक में चीफ इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर थे।
आज यानी 16 अक्टूबर 2023 को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर बीएसई पर 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 224.85 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुए।
वहीं दूसरी तरफ जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिस्टिंग के बाद से लगातार म्यूचुअल अपनी होल्डिंग कम कर रहे हैं। प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के अनुसार, म्यूचुअल फंड ने सितंबर के अंत में एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) में अपनी हिस्सेदारी अगस्त में 6.63 प्रतिशत से घटाकर 4.71 प्रतिशत कर दी थी।
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी 1.38 प्रतिशत से घटाकर 0.20 प्रतिशत कर दी है। वहीं निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी 0.53 प्रतिशत से घटाकर 0.33 प्रतिशत कर दी और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी 0.33 प्रतिशत से घटाकर 0.19 प्रतिशत कर दी है।
हालांकि इस दौरान कुछ फंड हाउस खरीदार भी दिखे। इंवेस्को और महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड ने अगस्त में अपनी हिस्सेदारी 0.05 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.10 प्रतिशत कर दी। इस बीच, संदीप टंडन के क्वांट म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी 1.07 फीसदी से बढ़ाकर 1.10 फीसदी कर दी।
ध्यान रहे कि रिलायंस से डीमर्ज होने के बाद रिलायंस के हर शेयर के बदले एक शेयर जियो फाइनेंशियल का फ्री में मिला था। ऐसे में म्यूचुअल फंड सहित जिनके पास भी रिलायंस का शेयर था, उनको यह शेयर मिले थे।
यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए कैसे उधार के 5000 रु से बिजनेस शुरू कर बना दी हजारों करोड़ रु की कंपनी
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications