Jio Financial market cap decreased by Rs 23700 crore: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का लिस्टिंग के बाद से लगातार लोअर सर्किट में ही ट्रेड कर रहा है। आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में लोअर सर्किट लगने का लगातार तीसरा दिन है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 5 फीसदी का सर्किट है।
जानकारी के अनुसार जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर संस्थागत निवेशक लगातार बेच रहे हैं। यही कारण है कि लोअर सर्किट में भी लाखों शेयरों का रोज कारोबार हो रहा है। आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर लोअर सर्किट के साथ 224.65 रुपये के स्तर पर एनएसई में ट्रेड कर रहा है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में लगातार तीन दिनों के लोअर सर्किट के चलते इसकी मार्केट वैल्यू 23,700 करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो गई है। एनएसई में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के 22 लाख शेयरों का आज कारोबार हो चुका है, वहीं यह कारोबार पिछले सत्र में करीब 70 लाख शेयरों का था।
आरआईएल का शेयर रखने वाले एक्टिव और पैसिव फंडों को अलग इकाई में व्यापार करने का अवसर देने के लिए, जियो फाइनेंशियल को अस्थायी अवधि के लिए 20 जुलाई को प्रमुख सूचकांकों में जोड़ा गया था। इसे 261.8 रुपये के स्थिर मूल्य पर इंडेक्स में जोड़ा गया था।
जियो फाइनेंशियल 29 अगस्त को सभी एसएंडपी और बीएसई सूचकांकों से बाहर निकल जाएगा, बशर्ते कि यह 3 दिन की अवधि में लोअर सर्किट पर न रहे। यदि जियो फाइनेंशियल का शेयर गुरुवार को फिर से लोअर सर्किट में आ जाता है तो इसे हटाने की तारीख में फेरबदल किया जाएगा।
जियो फाइनेंशियल के शेयर को 10 दिन के ट्रेड फॉर ट्रेड सिगमेंट में रखा गया है। इसके अलावा इस शेयर में 5 फीसदी का सर्किट भी लगाया गया है। यानी जियो फाइनेंशियल का शेयर एक दिन में 5 फीसदी घट और बढ़ सकता है, इससे ज्यादा नहीं। जहां तक ट्रेड फॉर ट्रेड सिगमेंट की बात है तो इसका मतलब है कि इस शेयर में डे ट्रेडिंग नहीं हो सकती है। ऐसे में अगर यह शेयर खरीदा है तो उसकी डिलिवरी लेनी होगी, और अगर बेचा है तो उस शेयर की डिलिवरी देनी होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
