टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने जियो फाइबर यूजर्स के लिए कई नए प्लान्स पेश कर रहा है। इनके तहत कई खास बेनिफिट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जी हां रिलायंस जियो फाइबर यूजर्स के लिए खुशखबरी है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने जियो फाइबर यूजर्स के लिए कई नए प्लान्स पेश कर रहा है। इनके तहत कई खास बेनिफिट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जी हां रिलायंस जियो फाइबर यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी अब अपने 199 रुपये वाले टॉप-अप वाउचर पर 1टीबी (1000जीबी) डेटा ऑफर कर रही है। मालूम हो कि पहले इस प्लान में केवल 100जीबी डेटा ही मिलता था। दूसरी ओर लेकिन बता दें कि प्लान की वैलिडिटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह अभी भी 7 दिन ही है।
इन ग्राहकों को होगा फायदा
प्लान में किए गए इस बदलाव का फायदा उन जियो फाइबर यूजर्स को होगा जो 699 रुपये और 849 रुपये वाले बेसिक प्लान्स को इस्तेमाल करते हैं। ये दोनों प्लान एफयूपी लिमिट के साथ आते हैं। ऐसे में 199 रुपये के प्लान में हुए इस बदलाव से यूजर्स को डेटा खत्म होने की चिंता नहीं होगी। जियो फाइबर को कमर्शल लॉन्च के बाद यूजर्स का वह रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इसकी सबसे बड़ी वजह रही प्लान्स का महंगा और एफयूपी लिमिट के साथ आना रहा। हालांकि, अब कंपनी यूजर्स को लुभाने के लिए प्लान्स और टॉप-अप वाउचर्स में नए-नए बदलाव कर रही है।
एयरटेल के इस प्लान से मिलेगा टक्कर
बता दें कि मार्केट में जियो फाइबर की टक्कर एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान्स से है। एयरटेल हैदराबाद के यूजर्स को 799 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहा है। वहीं, जियो फाइबर यूजर्स को 699 रुपये के सबसे सस्ते प्लान में एक महीने के लिए 150जीबी डेटा ही दिया जा रहा है।एयरटेल की एक और खास बात है कि वह यूजर्स को 299 रुपये के डेटा ऐड-ऑन पैक में हर महीने 3.3टीबी डेटा दे रहा है। एयरटेल के ये प्लान जियो फाइबर पर थोड़े भारी पड़ रहे थे। यही मुख्य वजह है कि कंपनी को 199 रुपये के टॉप-अब वाउचर में मिलने वाले 100जीबी डेटा को बढ़ाकर 1टीबी करना पड़ा।
हाई-स्पीड इंटरनेट का लें मजा
वहीं कई यूजर्स 199 रुपये वाले प्लान को जियो फाइबर का सबसे सस्ता प्लान मानने की भूल कर देते हैं। बता दें कि कि यह प्लान एक टॉप-अब वाउचर है और इसे किसी मंथली रेंटल वाले प्लान के साथ ही सब्सक्राइब कराया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर समझें तो मान लीजिए कि आपके जियो फाइबर का 699 रुपये में आने वाला ब्रॉन्ज प्लान यूज कर रहे हैं। इस प्लान में कंपनी 150जीबी डेटा ऑफर करती है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में यूजर 199 रुपये वाले टॉप-अब पैक के जरिए फिर से हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। ध्यान रहे कि इस पैक की वैलिडिटी एक हफ्ते की ही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
