Jio Dhamaka offer: देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है. जियो ने मंगलवार को धामका ऑफर (Jio Dhamaka Offer) का ऐलान किया है. इस ऑफर के दौरान मोबाइल यूजर्स एक साल तक फ्री में इंटनेरट सेवा का लाभ उठा सकते हैं. वहीं इस प्लान को लेने से आपकी हजारों रुपयों की बचत हो जाएगी. चलिए इस प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं.

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का ये ऑफर लिमिटेड समय के लिए है. हम बात कर रहे हैं जियो के एयरफाइबर प्लान (Jio Fiber plan) के बारे में. इस प्लान का फायदा आप कल यानी 19 सितंबर से 3 नवंबर तक ले सकते हैं.
कैसे पाएं एक साल का इंटरनेट फ्री ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जियो ने यूजर्स को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है. अगर कोई भी नया यूजर जियो को फाइबर प्लान लेता है, तो उसे एक साल तक इंटरनेट फ्री मिल सकता है. इस प्लान की कीमत 7,188 रुपये है. जैसे ही आप इस प्लान की सब्सक्रिप्शन लेते है, तो प्लान के पहले साल में आपको फ्री इंटरनेट दिया जाता है. लेकिन ऑफर लेने के लिए एक शर्त रखी गई है.
जियो का ये ऑफर नए और पुराने दोनों यूजर्स के लिए है. अगर आप अपने घर के लिए या अपने लिए कोई डिजिटल आइटम खरीदना चाहते हैं, तो आप इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं. यह पता चला है कि अगर कोई नया यूजर इस प्लान का फायदा उठाना चाहता है, तो उसे कम से कम 20 हजार रुपये शॉपिंग करनी होगी. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आप ये शॉपिंग जियों के रिलायंस डिजिटल या Myjio स्टोर से कर सकते हैं.
अगर आप ये शॉपिंग करते हैं, तो आपको 12 महीनें तक फ्री इंटरनेट मिल जाता है. आपको जियो की तरह से 12 महीने का रिचार्ज कूपन दिया जाएगा. आप इन स्टोर से किसी भी चीज की खरीदारी कर सकते हैं जैसे स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी या कोई भी डिजिटल गैजेट आप खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप अपने घर के लिए कोई डिजिटल समान भी जियो के स्टोर से ले सकते हैं.
पुराने यूजर्स कैसे पाएं एक साल तक इंटरनेट फ्री?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जियो के पुराने कस्टमर्स 2222 रुपये का स्पेशल दिवाली रिचार्ज प्लान लेकर एक साल तक इंटरनेट और फ्री पा सकते हैं. सरल भाषा में कहा जाएं तो अगर कोई जियो यूजर जियो का स्पेशल दिवाली रिचार्ज प्लान 2222 रुपये का लेता है, तो उसे उसके साथ 12 महीने का रिचार्ज कूपन मुफ्त मिल जाता है.
पुरान यूजर्स को मिलने वाला जियो का ये मुफ्त रिचार्ज कूपन की वैलिडिटी नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक रहने वाली है. इसलिए जियो का एक साल मुफ्त इंटरनेट ऑफर का लाभ कोई भी उठा सकता है.
जियो फाइबर प्लान में मिलते है ये फायदें
जियो के फाइबर प्लान में आपको कई अन्य फायदें भी मिल जाते हैं. जैसे इस प्लान के तहत आप 800 लाइव टीवी चैनल्स का फायदा ले सकते हैं. इसके अलावा आपको 12 ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल जाता है.
जियो का एयरफाइबर कहीं भी लगाया जा सकता है. इस एयरफाइबर में लोकेशन को लेकर कोई लिमिट नहीं है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications