नई दिल्ली, मार्च 27। आईपीएल 2022 सीजन शुरू हो गया है। इसी के मद्देनजर रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 279 रुपये का नया क्रिकेट ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 15 जीबी मोबाइल डेटा मिलता है। यह एक ऐड-ऑन पैक है, इसलिए इसके तहत कोई वॉयस कॉलिंग बेनेफिट नहीं है। इंटरनेट डेटा के साथ, इस प्लान में एक साल का डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। रिलायंस जियो 279 रुपये का क्रिकेट ऐड-ऑन प्रीपेड प्लान यूजर के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक एक्टिव रहेगा।
कहां से करें रिचार्ज
नया प्रीपेड क्रिकेट ऐड-ऑन प्लान माई जियो ऐप के जरिए रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने ऐप में नए प्लान का विज्ञापन बैनर लगा दिया है। ध्यान दिया जाना चाहिए कि जियो का 279 रुपये का क्रिकेट ऐड-ऑन प्लान वर्तमान में केवल चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।
और भी हैं प्लान
जैसा कि जियो.कॉम पर लिस्टेड हैं कंपनी वर्तमान में 7 अलग-अलग क्रिकेट प्लान पेश कर रही है। इनमें सबसे सस्ता प्लान 499 रुपये से शुरू होता है, जबकि सबसे महंगे प्लान की कीमत 3,119 रुपये है। ये सभी प्लान एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देते हैं।
499 रु वाले प्लान की डिटेल
जियो के 499 रुपये वाले क्रिकेट प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस दैनिक लिमिट के साथ प्रति दिन 2 जीबी मोबाइल डेटा ऑफर करता है। इसी तरह 555 रुपये के क्रिकेट प्लान की वैलिडिटी 55 दिनों की है और यह 55 जीबी इंटरनेट डेटा के साथ आता है। योजना के तहत कोई एसएमएस या कॉल लाभ नहीं हैं।
601 रु वाला प्लान
जियो के 601 रुपये के क्रिकेट प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 90 जीबी कुल इंटरनेट डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। रिलायंस जियो के 659 रुपये के क्रिकेट प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी मोबाइल डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलता है।
799 रु वाला प्लान
जियो द्वारा पेश किया गया एक और क्रिकेट प्लान है। इसकी कीमत 799 रुपये है जिसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2 जीबी डेली मोबाइल डेटा के साथ आता है। जियो का 1,066 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के लिए 173 जीबी मोबाइल डेटा पैक के साथ आता है। यह डेली 100 एसएमएस के साथ असीमित वॉयस कॉलिंग बेनेफिट ऑफर करता है।
3119 रु वाला प्लान
अंत में जियो के 3,119 रुपये के क्रिकेट प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है और यह प्रति दिन 2 जीबी मोबाइल डेटा ऑफर करता है। प्लान के तहत यूजर्स को वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 10 जीबी डेटा का बेनेफिट भी मिलेगा। जियो का एक 666 रु वाला प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। ये प्लान डेली 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ आता है। आपको डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही फ्री में जियो ऐप्स का एक्सेस भी दिया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
