Jiocinema Premium Plan Details: जियो सिनेमा में आपको एंटरटेनमेंट के लिए कई सारी मूवीज, शोज और सीरियल्स मिल जाएंगे। जियो सिनेमा समय-समय पर अपने प्लान में बदलाव करता है।
हाल ही में कंपनी ने प्रीमियम प्लान को लॉन्च किया है जिनकी कीमत काफी कम है।

एक प्लान की कीमत 29 रु तो वहीं दूसरे प्लान की कीमत 89 रुपए है। आपको बता दें कि प्रीमियम कंटेंट के लिए आप जो भुगतान करते थे, अब उसकी कीमत को काफी कम कर दी गई है।
इन दोनों प्लान्स से मिलेंगे ये फायदे
ये दोनों ही प्लान एक-दूसरे से अलग हैं। इसमें से 29 रुपए का प्रीमियम प्लान है जिसकी कीमत 59 रुपये प्रति महीना है, लेकिन कंपनी ने स्पेशल ऑफर के तहत इस प्लान पर 51 प्रतिशत की छूट दे रही है। इस वजह से इस प्लान की कीमत सिर्फ 29 रुपये प्रति महीना रह जाती है।
वहीं, फैमली प्लान की कीमत 149 रुपए प्रति महीना थी लेकिन अब इस प्लान की कीमत में 40 प्रतिशत की छूट दी गई है जो की मंथली प्लान है। ये दोनों प्लान्स एक माह की वैलिडिटीके साथ आते हैं।
इसमें आपको विज्ञापन-मुक्त एंटरटेनमेंट मिलेगा लेकिन खेल और लाइव शोज को छोड़कर। विदेशी फिल्मों से लेकर बच्चों की प्रोग्रामिंग तक इसके कई फायदे हैं।
आप 29 रुपए वाले प्लान में एक समय में एक ही डिवाइस से जीयो सिनेमा कनेक्ट कर पाएंगे लेकिन 89 रुपए वाले प्लान से आप 4 डिवाइस से भी कनेक्ट कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इन दोनों प्लान में अलग-अलग बेनेफिट्स हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 29 रुपये (ऑफर के साथ) प्रति माह है, जो 4K रिजोल्यूशन वाले अंतर्राष्ट्रीय शो और फिल्में भी उपलब्ध कराते हैं।
लेकिन अगर आप जीयो नेटवर्क यूजर्स हैं तो आपको कंपनी के नए जियो सिनेमा प्लान का सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि कंपनी चुनिंदा रिचार्ज प्लान पर जीयो सिनेमा प्रीमियम सदस्यता बिल्कुल फ्री में उपलब्ध करा रही है।
जीयो के अन्य प्लान्स
जीयो सिनेमा के कई सारे अन्य प्लान्स भी हैं जिनमें अलग-अलग ऑफर दिए जाते हैं। इसके अलावा इन प्लान्स का मूल्य भी अलग है।
आपको बता दें कि 148 के रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है और इसमें जीओ सिनेमा प्रीमियम के साथ-साथ सोनी लिव, जी5, आदि भी मिलते हैं। इसके अलावा 389 रुपए का भी प्लान है जिसके अलग बेनेफिट्स हैं।
तीसरे प्लान की कीमत 1,198 रुपए है जिसकी वैधता 84 दिनों तक है। इसमें एक प्राइम वीडियो मोबाइल सब्सक्रिप्शन और डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है।
इस प्लान के अतिरिक्त लाभों में प्रतिदिन 2 जीबी 4जी डाटा, अनलिमिटेड 5जी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS मिलते हैं।
वहीं, 4,498 रुपए के प्लान में 1 साल के लिए अनलिमिटेड 5 जी डाटा और 14 ओटीटी प्लेटफार्मों का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यानी आप एक बार रिचार्ज करके आसानी से पूरे साल इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
