टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं। कंपनी आय दिन आकर्षित करने के लिए नए-नए प्लान ऑफर निकालती रहती है।
नई दिल्ली, अप्रैल 14। टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं। कंपनी आय दिन आकर्षित करने के लिए नए-नए प्लान ऑफर निकालती रहती है। इन ऑफर्स की खास बात यह होती है कि वो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट देते हैं। आज हम आपको जियोफोन के एक ऐसे ही प्लान ऑफर के बार में बताने जा रहे हैं। वो प्लान है रिलायंस जियो का 75 रुपये वाला प्लान ऑफर जो अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। यानी, ग्राहक किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। जियो का यह प्लान कंपनी के ऑल-इन-वन-प्लान्स का हिस्सा है। तो आइए जानते हैं कि जियो फोन के इस 75 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता हैं।

जियोफोन 75 रुपये वाले प्लान
जियोफोन के 75 रुपये वाले प्लान में 100 एमबी डेटा डेली ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही 200 एमबी डेटा एक्स्ट्रा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 23 दिन की है। इस तरह प्लान वैलिडिटी के दौरान कुल मिलाकर 2.5 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा, किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की और 50 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही, जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियो सिक्योरिटी, और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।
जियोफोन 91 रुपये के प्लान
रिलायंस जियोफोन के 91 रुपये के प्लान में यूजर्स को 100 एमबी डेटा हर दिन मिलता है। इसके साथ ही 200 एमबी डेटा एक्स्ट्रा ऑफर किया जाता है. इस तरह 28 दिनों की प्लान की वैलिडिटी के दौरान यूजर को 3 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही, किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियो सिक्योरिटी, और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मुकेश अंबानी की कंपनी ऑफर करती है।
जियो के 259 रुपये में प्लान में क्या-क्या मिलेगा
रिलायंस जियो ने एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान 259 रुपये में लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 1.5GB डेली डेटा मिलता है। इसके साथ ही, यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेगा। यही नहीं, यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से डेटा मिलता रहेगा। यूजर्स को इस प्लान में जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
