नई दिल्ली, दिसंबर 22। देश की तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों, भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (वीआई), ने अपने सारे प्रीपेड प्लान महंगे कर दिए हैं। इन तीनों कंपनियों ने 2 साल बाद टैरिफ में बढ़ोतरी की है। इन कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स 20-25 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। इसलिए पैसे बचाने के लिए सही ऑप्शन जरूर चुनें। जितने भी प्लान इस समय उपलब्ध हैं, उनके बेनेफिट अलग हैं। इनमें ओटीटी सब्सक्रिप्शन, डेटा और वैलिडिटी का अंतर काफी अधिक है। इनमें डेटा बेनेफिट सबसे जरूरी है। यदि आप डेली 3 जीबी डेटा चाहते हैं तो आपके लिए जियो के प्लान बाकी कंपनियों से सस्ते हो सकते हैं। जानते हैं जियो के डेली 3 जीबी डेटा वाले प्लान्स की डिटेल।
419 रु वाला प्लान
डेली 3 जीबी डेटा वाला जियो का सबसे सस्ता प्लान है 419 रु का। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 3 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी 28 दिन में आपको कुल 84 जीबी डेटा मिलेगा। डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है।
जानिए बाकी फायदे
बात करते हैं जियो के 419 रु वाले प्लान के बाकी फायदों की। पहली बात कि इसमें डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इन ऐप्स में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं। अब जानते हैं जियो के अन्य डेली 3 जीबी डेटा वाले प्लान की डिटेल।
619 रु वाला प्लान
जियो का थोड़ा महंगा प्लान है 619 रु का। इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 3 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी 28 दिन में आपको कुल 83 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट के साथ अलग से 6 जीबी डेटा भी दिया जाएगा।
619 रु के प्लान के बाकी फायदे
अब बात करते हैं जियो के 619 रु वाले प्लान के बाकी फायदों के बारे में। पहली बात कि आपको इसमें डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिनमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं। इस प्लान में फ्री में डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
1199 रु वाला प्लान
जियो का एक और महंगा प्लान है 1199 रु का। इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 3 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। यानी 56 दिन में आपको कुल 168 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा। आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।
4199 रु वाला प्लान
जियो का 4199 रु का डेली 3 जीबी डेटा वाला सबसे महंगा प्लान है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। यानी 365 दिन में आपको कुल 1095 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications