नई दिल्ली, अक्टूबर 6। अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। दरअसल जियो के तीन प्रीपेड प्लान्स पर ग्राहकों को 20 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। कंपनी ने अपने तीन रिचार्ज प्लान पर कैशबैक ऑफर लॉन्च किया है और यह केवल तभी उपलब्ध है जब ग्राहक माईजियो ऐप या जियो की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिचार्ज करेंगे। रिलायंस जियो ग्राहक 249 रुपये, 555 रुपये और 599 रुपये के रिचार्ज प्लान पर कैशबैक का लाभ उठा सकेंगे।
फटाफट करें रिचार्ज
कैशबैक को ग्राहक के खाते में जियोमार्ट पॉइंट के रूप में क्रेडिट किया जाएगा और इसका उपयोग रिलायंस रिटेल के सामानों को खरीदने में किया जा सकता है। रिलायंस जियो वेबसाइट पर प्रीपेड रिचार्ज माइक्रोसाइट के लिए एक नया 20 प्रतिशत कैशबैक सेक्शन भी दिख रहा है। वेबसाइट सेक्शन में इस समय 249 रुपये, 555 रुपये और 599 रुपये के तीन रिचार्ज पैक शामिल हैं।
249 रु वाला प्लान
249 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और आपको इसमें प्रति दिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। एक बार ग्राहकों की दैनिक डेटा लिमिट पूरी होने पर 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। 555 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी होती है। इसमें 1.5 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं।
599 रु वाला प्लान
599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बाकी बेनेफिट 555 रु वाले प्लान के समान ही हैं। लेकिन इसमें डेली डेटा 2 जीबी मिलता है। तीनों प्लान्स में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी का एक्सेस जैसे अतिरिक्त लाभ शामिल हैं। ध्यान रहे कि 20 प्रतिशत कैशबैक रिलायंस जियो द्वारा नहीं जा रहा है, बल्कि रिलायंस रिटेल द्वारा प्रदान किया जा रहा है। यह जियोमार्ट पॉइंट्स के रूप में मिलेगा, जिसका उपयोग रिलायंस रिटेल की सभी पेशकशों में अपनी अगली बिलिंग पर किया जा सकता है।
इतने मिलेंगे पॉइंट्स
उदाहरण के लिए यदि कोई ग्राहक 555 रुपये के रिचार्ज का विकल्प चुनता है, तो उसे 110 रुपये के जियोमार्ट पॉइंट्स मिलेंगे। वे इन पॉइंट्स का तब ही फायदा उठा सकेंगे जब अगली खरीदारी पर कम से कम 550 रुपये खर्च करें। यह रिलायंस के एक महा कैशबैक ऑफर के तहत पेश किया गया है, जो कंपनी अपने कई उत्पादों पर पेश कर रही है।
जियो नेटवर्क में आई दिक्कत
आज रिलायंस जियो के नेटवर्क में गड़बड़ी की रिपोर्ट्स सामने आई। कई यूजर्स भारत में जियो मोबाइल नेटवर्क में आ रही समस्याओं की रिपोर्ट करते दिखे। डाउनडिटेक्टर भी यूजर्स की नेटवर्क से संबंधित शिकायतों में बढ़ोतरी दिखा रहा है। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य ऐप के कुछ ही घंटों बाद रिलायंस जियो सेलुलर नेटवर्क कुछ ग्राहकों के लिए बंद हो गए। अभी ऐसी कोई सटीक जानकारी नहीं है कि नेटवर्क समस्या किसी एक क्षेत्र में है या ज्यादा क्षेत्रों में है। जियो नेटवर्क आउटेज के बारे में शिकायत करने के लिए कई उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर का सहारा लिया। ट्विटर पर #jiodown ट्रेंड कर रहा है। डाउनडिटेक्टर पर लगभग 4,000 उपयोगकर्ताओं ने जियो नेटवर्क पर नेटवर्क समस्याओं की जानकारी दी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
