नई दिल्ली, अगस्त 4। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इस समय देश में 5जी सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इस मामले पर संकेत भी दिया है। जियो की 5जी सेवा 15 अगस्त से शुरू हो सकती है। आकाश के अनुसार उम्मीद है कि जियो कम कीमत पर अधिक बेनेफिट के साथ प्रीपेड प्लान ऑफर करना जारी रखेगी। इस बीच जियो अपने रिचार्ज प्लान पर खास ऑफर की पेशकश कर रही है। आप 150 रु तक बचा सकते हैं। जानते हैं प्लान और ऑफर की़ डिटेल।
कितने का कराना होगा रिचार्ज
रिलायंस जियो के यूजर यदि अपने मोबाइल फोन पर 199 रुपये या उससे अधिक की कीमत वाला प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें डिस्काउंट मिलेगा। ध्यान रहे कि उन्हें ये बेनेफिट पेटीएम से रिचार्ज कराने पर मिलेगा। इस ऑफर के तहत 150 रुपये तक का बंपर कैशबैक प्राप्त मिल सकता है। यह एक लिमिटेड टाइम पीरियड ऑफर है। जियो यूजर्स पेटीएम ऐप के जरिए जियो रिचार्ज प्लान खरीदने पर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
जानिए ऑफिर की डिटेल
वे रिलायंस जियो यूजर्स जो पेटीएम ऐप के जरिए प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराते हैं, वे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। मगर छूट पाने के लिए आपको प्रोमो कोड की आवश्यकता होगी। यह ऑफर केवल उन्हीं यूजर्स पर लागू है जिनके नंबर पर प्रोमो कोड होगा। अगर आपको प्रोमो कोड नहीं दिखेगा तो आप इस ऑफर का लाभ नहीं ले पाएंगे।
तीन तरह से मिलेगा कैशबैक
सबसे पहले आप प्रोमो कोड लिस्ट देख सकते हैं कि आप इस ऑफ़र के लिए योग्य हैं या नहीं। जब कोई यूजर प्रोमोकोड अप्लाई करता है और जियो रिचार्ज करता है, तो उपयोगकर्ता को आगे बताए जाने वाले 3 विशेष वाउचर के रूप में 150 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
इस तरह मिलेगा कैशबैक
पहला वाउचर : 98 रुपये के न्यूनतम रिचार्ज पर मोबाइल-प्रीपेड रिचार्ज पर 50 रुपये तक का कैशबैक (जारी होने की तारीख से 28 दिनों के लिए वैलिड)
दूसरा वाउचर : 100 रुपये के न्यूनतम बिल भुगतान पर बिजली बिल भुगतान पर 50 रुपये तक का कैशबैक (जारी होने की तारीख से 30 दिनों के लिए वैलिड)
तीसरा वाउचर : 100 रुपये के न्यूनतम रिचार्ज पर डीटीएच रिचार्ज पर 50 रुपये तक का कैशबैक (जारी होने की तारीख से 30 दिनों के लिए वैलिड)
चेक करें बाकी डिटेल
यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए लागू है। यह लिमिटेड पीरियड ऑफर है। पेटीएम पर 199 रुपये के न्यूनतम रिचार्ज पर इस ऑफर का फायदा मिलेगा। सभी भुगतान मोड पर ये ऑफर लागू होगा। ऑफर की अवधि में प्रति यूजर एक बार इस ऑफ़र का लाभ उठा सकता है। यूजर को इस ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए "अप्लाई प्रोमोकोड" सेक्शन में प्रोमोकोड लागू करना होगा। रिलायंस जियो का 666 रुपये का प्रीपेड प्लान इस समय सबसे लोकप्रिय प्लान में से एक है। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जियो के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस का लाभ मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
