नई दिल्ली, अगस्त 11। नोकिया सी20 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को नोकिया और जियो ने मिल कर लॉन्च किया है। चीन में पिछले महीने लॉन्चिंग के बाद इस किफायती नोकिया फोन डुअल में रियर कैमरा और ऑक्टा-कोर एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। एक बार चार्ज करने पर नोकिया सी20 प्लस की बैटरी लाइफ 2 दिन तक चल सकती है। इस फोन पर कई ऑफर उपलब्ध हैं। इनमें सबसे बड़ा ऑफर है फोन खराब होने पर दूसरा फोन मिलना। आगे जानिए बाकी डिटेल।
मिल जाएगा नया फोन
नोकिया सी20 प्लस के लॉन्च ऑफर्स में 10 प्रतिशत की छूट शामिल है। इसके अलावा आपको रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए 4,000 रु के स्पेशल बेनेफिट का ऐलान किया गया है। सबसे अहम ऑफर ये है कि यदि आपका फोन खराब हो जाए तो आपको नया नोकिया सी20 प्लस दिया जाएगा। मगर ये ऑफर एक साल तक ही वैलिड रहेगा।
तीन और फोन होंगे लॉन्च
नोकिया ब्रांड की लाइसेंसधारी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया सी20 प्लस की लॉन्चिंग के साथ आगे नोकिया सी01 प्लस, नोकिया सी10 और नोकिया एक्सआर20 को भारत में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने नोकिया सी30 के एक इंडिया-स्पेसिफिक वर्जन का भी खुलासा किया जो एंड्रॉयड 11 के साथ आएगा। आगे जानिए नोकिया सी20 प्लस के बाकी फीचर्स।
कितनी है कीमत
भारत में नोकिया सी20 प्लस के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रु तय की गयी है। फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 9999 रु है। इस फोन को आप नोकिया इंडिया की वेबसाइट, प्रमुख मोबाइल रिटेलर्स, रिलायंस डिजिटल और जियो पॉइंट आउटलेट्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। नोकिया सी20 प्लस को कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें ब्लू और ग्रे शामिल है।
ये हैं फोन के फीचर
डुअल-सिम (नैनो) नोकिया सी20 प्लस एंड्रॉइड 11 (गो एडिशन) पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन ऑक्टा-कोर यूनिसोक एससी9863ए एसओसी के साथ 3 जीबी तक रैम के साथ आता है। एलईडी फ्लैश के साथ इसमें एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए नोकिया सी20 प्लस में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
जानिए बाकी स्पेसिफिकेशंस
नोकिया सी20 प्लस में स्टैंडर्ड के रूप में 32 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया सी20 प्लस में 4,950 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 10 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसे एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक इस्तेमाल करने दावा किया गया है। फोन का माप 165.4x75.85 मिमी और वजन 204.7 ग्राम है। पिछले महीने नोकिया सी20 प्लस के चीन में केवल 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 699 चाइनीज युआन (लगभग 8,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications