नयी दिल्ली। लॉकडाउन के बीच बड़ी संख्या में लोग घरों से काम कर रहे हैं। घर से काम करने पर जिस चीज की सबसे अधिक जरूरत है वो इंटरनेट। वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत होते ही टेलीकॉम कंपनियों और दूरसंचार विभाग ने जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए। कंपनियों ने कई प्लान में डेटा बढ़ाया और कुछ खास डेटा प्लान पेश किए। जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने ढेरों विकल्प ग्राहकों के सामने रख दिए। टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से ब्रॉडबैंड प्लानों में बेहतर से बेहतर सेवा देने का ऐलान किया गया। लोगों को घर से काम करने के लिए तेज इंटरनेट चाहिए था, मगर मार्च में हुआ इसका उलटा। जी हां ट्राई की तरफ से जारी की गई नयी रिपोर्ट के अनुसार मार्च में प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के इंटरनेट डेटा की रफ्तार कम रही।
एयरटेल की 22.5 फीसदी घटी डाउनलोड स्पीड
देश में ब्रॉडबैंड कनेक्शन का लगभग 97 प्रतिशत हिस्सा मोबाइल डिवाइस का है और यह घर से काम के लिए महत्वपूर्ण हैं। मार्च के लिए पेश की गई औसत मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड डेटा रिपोर्ट में ट्राई ने बताया है कि एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड में 22.5 प्रतिशत और अपलोड स्पीड में लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। भारती एयरटेल नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड, जो केवल 2जी और 4जी सेवाएं प्रदान करती है, फरवरी में 8 एमबीपीएस से घट कर मार्च में 6.2 एमबीपीएस रह गई। मार्च में भारती एयरटेल नेटवर्क पर अपलोड स्पीड फरवरी में 3.7 एमबीपीएस की तुलना में घट कर 3.2 एमबीपीएस रह गई।
आइडिया और वोडाफोन का भी बुरा हाल
वैसे तो वोडाफोन और आइडिया एक हो गई हैं। मगर इनकी स्पीड अलग अलग ही मापी गई। फरवरी में आइडिया नेटवर्क पर 4जी डाउनलोड स्पीड 6.3 एमबीपीएस से 19 फीसदी घट कर 5.1 एमबीपीएस और वोडाफोन नेटवर्क पर फरवरी में 8 एमबीपीएस से मार्च में 16 फीसदी घट कर 6.7 एमबीपीएस दर्ज की गई। जानकारी के लिए बता दें कि औसत स्पीड की गणना ट्राई द्वारा की जाती है जो रियल टाइम के आधार पर इसकी MySpeed एप्लिकेशन की सहायता से पूरे भारत में एकत्र किए गए डेटा के आधार पर तैयार होती है।
जियो की भी रफ्तार भी हुई कम
ट्राई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड फरवरी में 21.5 एमबीपीएस की तुलना में मार्च में लगभग 9 प्रतिशत घट कर 19.6 एमबीपीएस रह गई। डाउनलोड स्पीड विभिन्न एप्लिकेशन से कंटेंट को एक्सेस करने में मदद करती है जबकि अपलोड स्पीड ईमेल, फोटो, वीडियो आदि जैसे कंटेंट शेयर करने में मदद करती है। अपलोड स्पीड में लगभग 11 फीसदी गिरावट के बावजूद वोडाफोन नेटवर्क 5.8 एमबीपीएस अव्वल रही। मार्च में आइडिया नेटवर्क पर अपलोड स्पीड 7 प्रतिशत घट कर 5.1 एमबीपीएस रह गई। जियो नेटवर्क पर अपलोड स्पीड लगभग 8 प्रतिशत घट कर 3.6 एमबीपीएस रह गई।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications