नयी दिल्ली। हर महीने मोबाइल रिचार्ज करवाना जेब पर एक बोझ की तरह का है। आप किसी भी टेलीकॉम कंपनी के ग्राहक हों हर महीने का खर्च जेब पर भारी पड़ता है। मगर कुछ प्लान्स ऐसे हैं जिनसे आप हर महीने रिचार्ज से बच सकते हैं। ये आइडिया उन ग्राहकों के लिए सबसे अधिक बेहतर है जो हर महीने अपने रिचार्ज की तारीख का ध्यान नहीं रख पाते। क्योंकि प्रीपेड प्लान में आप एक दिन भी लेट हुए तो आपके बेनेफिट बंद हो जाते हैं। आपके डेटा या कॉलिंग के जरूरी काम रुक सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए रिलायंस जियो, एयरटेल वोडाफोन और बीएसएनएल के ऐसे शानदार प्लान्स लाए हैं जिनमें आपको एक बार रिचार्ज करवा कर तीन महीने तक रिचार्ज पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। यहां हम आपको इन चारों कंपनियों के 3 महीने वाले बेस्ट प्लान्स की डिटेल बताएंगे।
जियो के ये हैं शानदार प्लान
जियो के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। एक बार रिचार्ज के बाद आपको तीन महीने तक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा और जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। वहीं जियो से बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको 3000 मुफ्त कॉलिंग मिनट और रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे। जियो के 555 रुपये वाले प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है। 555 रु के रिचार्ज पर जियो से जियो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, जियो से बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 3000 मुफ्त मिनट और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं।
ट्राई करें ये एयरटेल के प्लान
एयरटेल का किफायती 379 रुपये वाला प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको सभी नेटवर्कों पर फ्री कॉलिंग और किसी भी नेटवर्क पर फ्री एसटीडी और रोमिंग कॉल बेनेफिट मिलता है। साथ ही आपको कुल 900 फ्री एसएमएस और 6 जीबी डेटा मिलता है। एयरटेल के 598 रुपये वाले प्लान में आपको 84 दिन तक रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 मुफ्त एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में सभी नेटवर्कों पर फ्री कॉलिंग के साथ फ्री एसटीडी और रोमिंग कॉल बेनेफिट मिलेगा। एयरटेल का एक 84 दिन वाला प्लान और है। एयरटेल के 698 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग बेनेफिट, रोजाना 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं।
एयरटेल से मिलते हैं वोडाफोन के प्लान
वोडाफोन आइडिया के 84 दिन वाले तीन प्रीपेड प्लान हैं। वोडाफोन के ये प्लान एयरटेल से मिलते-जुलते हैं। वोडाफोन का 379 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 6 जीबी डेटा के साथ आता है। वहीं इसके 599 रुपये वाले प्लान में आपको 84 दिन तक रोज 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। वोडाफोन आइडिया के 699 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है। मगर ये वोडाफोन का डबल डेटा प्लान है। कंपनी इसमें रोज 4 जीबी डेटा दे रही है। साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। बता दें कि वोडाफोन के इन तीनों प्लान में वोडाफोन प्ले और जी5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
बीएसएनएल के 2 जबरदस्त प्लान
बीएसएनएल के इस कैटेगरी में दो प्रीपेड प्लान हैं। इनमें एक प्लान 429 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 81 दिन की है। इस प्लान में आपको रोज 250 मिनट कॉलिंग, 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं बीएसएनएल के 485 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस प्लान में आपको रोज 250 मिनट कॉलिंग, 2.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ फ्री कॉलर ट्यून भी मिलेगी।
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications