
Mobile Recharge Plan : भारत में सभी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ बेहतरीन रिचार्ज प्लान पेश करती हैं। हाल ही में वोडाफोन आईडिया (VI) ने पूरे साल की वैलिडिटी वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन के इस नए अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान को 2,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वोडाफोन का यह सालाना रिचार्ज प्लान काफी किफायती नजर आ रहा है। वोडाफोन के इस प्लान में अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कलिंग के साथ ग्राहकों को एक साल के लिए 865GB हाई स्पीड इंटरनेट डाटा मिल रहा है। वोडाफोन ही नहीं जियो और एयरटेल भी सालाना रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं। सभी कंपनियां सालाना प्लान पर कुछ एक्स्ट्रा बेनेफिट भी देती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि किस टेलिकॉम ऑपरेटर का सालाना प्लान सबसे किफायती है।
वोडाफोन आइडिया का 2999 रुपए का सालाना प्लान
वोडाफोन आइडिया ने सालाना रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वोडाफोन के 2999 रुपए के इस सालाना रिजार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ कुल 850GB हाईस्पीड इंटरनेट डाटा मिलता है। प्लान के साथ यूजर्स हर दिन 100 फ्री SMS का लाभ उठा सकेंगे। इस प्लान के साथ कुछ एक्स्ट्रा बेनेफिट भी है। ग्राहकों को Binge All Night और Vi Movies & TV Classic का सब्स्क्रिप्शन मिलता है।
जियो का 2999 रुपए का सालाना रिचार्ज प्लान
जियो हमेशा अपने ग्राहकों को किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। जियो के 2999 वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 2.5GB हाईस्पीड इंटरनेट डाटा मिलता है। सालान आधार पर ग्राहकों को कुल 912.5GB डाटा मिलता है। ग्राहकों को इस रिजार्च प्लान के साथ हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। रिजार्ज प्लान के साथ एक्स्ट्रा बेनेफिट है। ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
एयरटेल का 2999 रुपए का सालाना प्लान
एयरटेल 2999 रुपए के रिजार्ज में 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करता है। जियो और वोडाफोन के मुकाबले एयरटेल का रिचार्ज प्लान थोड़ा महंगा है। इस रिजार्च प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के सात हर रोज 2GB हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती है। यूजर्स को कुल 730GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी ग्राहकों को हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। एक्स्ट्रा बेनेफिट के तहत यूजर्स को फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक पर 100 रुपए का कैशबैक का ऑफर मिलता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications