टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं। लेकिन अगर आपको रोजाना ज्यादा डाटा की जरूरत होती है तो एयरटेल, जियो और वोडाफोन के ऐसे कई प्लान हैं जिनमें आपको फ्री कॉलिंग के साथ ज्यादा डाटा की सुविधा भी मिलेगी। इन प्लान्स में आपको 3 जीबी या उससे ज्यादा हाई स्पीड डाटा रोजाना मिलेगा। इनमें कई प्लान में आपको जी5 और डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। तो चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि इन तीनों कंपनियों में से किसकी प्लान की कीमत कम है।

जियो मंथली दो रिचार्ज, मिलेगा ज्यादा डेटा
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को ढेरों प्लान ऑफर करती है। जियो का 349 रुपये वाला सबसे सस्ता प्लान है जिसमें रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी, वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट देगी। इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लांस में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
रिलायंस जियो का 401 रुपये वाला प्लान लगभग 349 रुपये जैसा ही है। 401 रुपए के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में जियो अपने ग्राहकों को 90 जीबी डाटा ऑफर कर रही है। यानी हर रोज 3 जीबी डाटा के अलावा कुल 6 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 399 रुपए की कीमत वाला एक साल का डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
एयरटेल मंथली दो रिचार्ज, ज्यादा बेनेफिट के साथ
एयरटेल के 398 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान की वैधता 28 दिनों के लिए है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। इसमें आपको 3 जीबी डाटा रोजाना मिलता है। इसमें यूजर्स को जी5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन जरूर मिलता है। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हेलोट्यून, विंक म्यूजिक, 1 साल की वैलिडिटी के साथ Shaw एकेडमी का फ्री ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग की खरीदी पर 150 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।
एयरटेल के 448 रुपए वाला प्लान की वैधता 28 दिनों के लिए है। इस प्लान के साथ डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। इसमें आपको 3 जीबी डाटा रोजाना मिलता है। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक, 1 साल की वैलिडिटी के साथ Shaw एकेडमी का फ्री ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग की खरीदी पर 150 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।
वोडाफोन स्पेशल रिचार्ज प्लान, मिलेगा 4जीबी डेटा
वोडाफोन का 299 रुपये में वैलिडिटी 28 दिन/ हर दिन 4जीबी डेटा/ टोटल 112जीबी डेटा/ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग/ हर दिन 100 एसएमएस/ Binge All Night ऑफर और डबल डेटा का फायदा/ वीकेंड डेटा रोलओवर का बेनेफिट/ Vi Movies और TV का सब्सक्रिप्शन फ्री।
वोडाफोन के पास 405 रुपए का प्लान भी है जिसमें 3 जीबी डेटा मिलता है। 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में आपको कुल 90 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसमें कंपनी 1 साल का फ्री जी5 प्रीमियम के एक्सेस के अलावा इसमें यूजर्स को वीआई मूवीज़ एंड टीवी का भी एक्सेस दिया जाएगा।
वोडाफोन के मंथली रिचार्ज प्लान में 219 और 249 रु का प्लान भी उपलब्ध है लेकिन इन प्लान में डाटा कम मिलता है। वोडाफोन के 219 रुपये वाले वीआई मोबाइल प्रीपेड प्लान में 1 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस भी हर दिन ऑफर किए जाते हैं। कंपनी के मोबाइल ऐप या ऑफिशल वेबसाइट से रिचार्ज करने पर 2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है।
जबकि वोडाफोन के 249 रुपये वाले प्लान को MyVi ऐप से रिचार्ज करने पर 5जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 1.5 जीबी डेटा हर दिन और 100 एसएमएस ऑफर करती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। यानी ग्राहकों को कुल 42 जीबी डेटा इस प्लान में मिलता है। लेकिन 5 जीबी अतिरिक्त डेटा के साथ ग्राहक 47 जीबी डेटा का फायदा ले सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि यह प्लान वीकेंड रोलओवर सुविधा का भी हिस्सा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications