नयी दिल्ली। समय के साथ लोगों की डेटा खपत काफी बढ़ी है। अब टेलीकॉम ग्राहकों के लिए रोज 1-2 जीबी डेटा कम पड़ जाता है। बढ़ती जरूरत और मनोरंजन के लिए अधिक डेटा के इस्तेमाल के चलते रिलायंस जियो, वोडाफोन और एयरटेल ने डेली 3 जीबी डेटा तक के प्लान पेश किये हैं। खास बात ये है कि तीनों कंपनियां डेली 3 जीबी डेटा प्लान के साथ आपको कॉलिंग, एसएमएस और कुछ खास ऐप का सब्सक्रिप्शन भी देती हैं। अगर आपकी डेली डेटा खपत 2 जीबी से ज्यादा है तो आपके लिए ये प्लान बेस्ट रहेंगे। आइये जानते हैं तीनों कंपनियों के 3 जीबी डेली डेटा वाले प्लान्स के बारे में।
जियो के हैं ये 2 जबरदस्त प्लान
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने इस सेगमेंट 2 प्लान रखें हैं। इनमें पहला है 349 रु का, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। 349 रु के रिचार्ज पर आपको रोज 3 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही जियो से जियो अनिलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के अलावा बाकी नेटवर्कों पर कॉल के लिए 1000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। वहीं जियो का दूसरा प्लान है 999 रु का। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। 3 जीबी डेटा के अलावा आपको रोज 100 एसएमएस, जियो से जियो अनिलिमिटेड कॉलिंग और बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 3000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इन दोनों प्लान्स में आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
एयरटेल के 398 रु और 558 रु वाले प्लान
एयरटेल अपने 398 रु और 558 रु वाले प्लान्स में रोज 3 जीबी डेटा देती है। 398 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में रोज 3 जीबी डेटा, 100 मुफ्त एसएमएस और सभी नेटवर्कों पर अनिलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा, जिसमें लोकल के अलावा एसटीडी और रोमिंग कॉल शामिल हैं। कंपनी के 558 रु वाले प्लान में आपको 56 दिनों तक रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में बाकी बेनेफिट 398 रु वाले ही हैं। बता दें कि इससे थोड़ा सस्ता एयरटेल का एक 449 रु वाला प्लान भी है। उसमें बाकी बेनेफिट इन दोनों प्लान जैसे ही हैं। मगर उसमें वैलिडिटी 56 दिनों के साथ आपको रोज 2 जीबी डेटा ही मिलेगा।
वोडाफोन के तीन खास प्लान
वोडाफोन के तीन खास प्लान हैं, जिनकी कीमत 299 रु, 449 रु और 699 रु है। वैसे तो इन प्लान्स में 2 जीबी डेल मिलता है। मगर फिलहाल कंपनी खास ऑफर के तहत इन प्लान्स में डबल डेटा दे रही है। यानी आपको इन प्लान्स में इस समय डेली कुल 4 जीबी डेटी डेटा मिलेगा। 299 रु, 449 रु और 699 रु वाले प्लान्स की वैलिडिटी 28, 56 और 84 दिन है। इन तीनों में प्लान्स में आपको सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही इन ही प्लान्स में आपको 499 रु का वोडाफोन प्ले और 999 रु जी5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
