टेलिकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, महंगे टैरिफ के कारण अब यूजर्स को डेली डेटा मिलना भी कम हो गया है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, महंगे टैरिफ के कारण अब यूजर्स को डेली डेटा मिलना भी कम हो गया है। जिन प्लान में ज्यादा डेटा मिलता है उनकी वैलिडिटी कम है और जो प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं उनमें डेटा कम ऑफर किया जा रहा है। रिलायंस जियो के साथ ही एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक बेनिफिट वाले प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहे हैं। लेकिन यूजर्स को बेस्ट डेली डेटा ऑफर ज्यादा आकर्षित करते हैं। मौजूदा वक्त मार्केट में कई ऐसे प्रीपेड प्लान मौजूद हैं जिनमें रोज 3जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। आज हम आपको एयरटेल, वोडाफोन और जियो की ऐसी ही प्लान के बारें में बताएंगे जिसमें 3 जीबी डाटा के साथ अवधि भी अच्छी मिलेगी। एयरटेल और वोडाफोन का धमाका : मात्र 19 रुपये में मिल रही फ्री कॉलिंग और डेटा ये भी पढ़ें
जियो के इस प्लान में मिलेगा डेली 3जीबी डेटा
सबसे पहले हम आपको जियो के प्लान के बारे में बताएगें। जियो ग्राहकों को रोजाना 3जीबी डेटा के लिए 349 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज करवाने होंगे। बता दें कि 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री है। वहीं, दूसरे नेटवर्क्स के लिए इस प्लान में 1000 मिनट्स मिलते हैं। इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर करता है। प्लान को सब्सक्राइब कराने पर कंपनी जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
एयरटेल का 3जीबी डेली डेटा प्लान
वहीं अगर आप एयरटेल के ग्राहक है और आपको 3जीबी डाटा चाहिए। तो उसके लिए एयरटेल के 398 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज करानी होगी। जिसमें आपको रोज 3जीबी डेटा मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें कि इसकी अवधि 28 दिन की है। इसके साथ आने वाले इस प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। इस प्लान की एक और खास बात है कि इसमें विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को FASTag की खरीद पर 150 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। वहीं डेली 3जीबी डेटा ऑफर करने वाला एयरटेल का दूसरा प्लान 558 रुपये का है। 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट 398 रुपये के प्लान जैसे हैं।
वोडाफोन के इन प्लान में 3जीबी डेली डेटा
अगर आप वोडाफोन ग्राहक है तो उसके लिए आपको एयरटेल के 398 रु वाले प्लान से रिचार्ज करानी होगी। जानकारी दें कि इस प्लान में भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर किया जा रहा है। बता दें कि प्लान में वोडाफोन प्ले के साथ ही जी5 का भी फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। वोडाफोन का 558 रुपये वाले प्लान में भी आपको यही सारे बेनिफिट 56 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
