नई दिल्ली, अगस्त 29। देश में 5जी स्पैक्ट्रम नीलामी के बाद से ही लोग 5जी सेवा के लॉन्च होने का बेसब्री से रहा देख रहे है। लेकिन अभी तक यह बात क्लियर नही हुई है कि कौन सी टेलिकॉम कंपनी सबसे पहले 5जी सेवा को चालू करने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये घोषणा की है कि 5जी सेवा भारत के अंदर 12 अक्टूबर तक शुरू कर दी जाएगी साथ ही उनकी तरफ से यह भी कहा गया कि उसके बाद 5जी सेवाओं को देश भर के गांव और शहर तक विस्तार किया जायेगा। चलिए जानते है सबसे पहले किस जगह पर 5जी सेवाओं को शुरू किया जाएगा।
5जी सेवाएं इन 3 शहरों में सबसे पहले होगी शुरू
देश में रोलआउट के बाद इस सेवा को सबसे पहले भारत के 13 शहरों में शुरू किया जाएगा। 5जी सेवा को सबसे पहले मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़,गांधीनगर,अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, जामनगर, बेंगलुरु इन शहरों में सबसे पहले 5जी सेवा मिलेगी। यह जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (डॉट) ने दी थी। मगर उनके तरफ से यह नहीं बताया गया था कि देश में सबसे पहले कौन सी टेलिकॉम कंपनी 5जी सेवा को रोलआउट करेगी।
कम होगी 5जी की कीमत
5जी सेवा शुरू करने के ऐलान के साथ ही अश्विनी वैष्णव के तरफ से यह भी कहा गया था कि ये सेवा सस्ती हो और शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों में ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। 5जी स्पैक्ट्रम नीलामी होने के बाद से ही यह खबर सामने निकल कर आ रही थी कि देश में 5जी सेवाएं 15 अगस्त 2022 को लॉन्च की जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
5जी 29 सितंबर को होगा लॉन्च
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 5जी को 29 सितंबर 2022 को लॉन्च किया जायेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आइएमसी) 2022 का उद्घाटन 29 सितंबर को किया जाएगा साथ इस मौके पर भारत के अंदर 5जी सेवाओं को भी शुरू किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications