नई दिल्ली, फरवरी 21। कोरोना महामारी अभी भी खत्म नहीं हुई है। इसलिए बहुत से लोग अभी भी घर से काम कर रहे हैं। आराम से काम करने के लिए लोगों को स्मार्टफोन में पर्याप्त डेटा की जरूरत है। हालांकि डेटा की जरूरत काम के आधार पर अलग हो सकती है। जैसे कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑफिस सर्वर तक रिमोट एक्सेस आदि। यदि आप भी पर्याप्त डेटा वाले प्लान की लिस्ट तलाश रहे हैं तो हम आपको यहां रिलायंस जियो, वीआई और एयरटेल के 19 ऐसे प्लान्स की जानकारी देंगे, जिनमें ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा मिलता है।
जियो के प्लान
जियो के पास डेली 2 जीबी डेटा वाले कुल 9 प्लान हैं। सबसे महंगा प्लान इस लिस्ट में है 3119 रु का। ये 365 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, डिज्नी + हॉटस्टार के एक्सेस और अलग से 10 जीबी डेटा के साथ आता है। जियो का एक 2879 रु वाला प्लान है। ये भी 365 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। मगर इसमें डिज्नी + हॉटस्टार और 10 जीबी अतिरिक्त डेटा नहीं मिलता।
जियो के 84 दिन वाले प्लान
जियो के डेली 2 जीबी डेटा और 84 दिन वाले 2 प्लान हैं। इनकी कीमत 719 रु और 1066 रु है। 719 रु वाले प्लान के मुकाबले 1066 रु वाले प्लान में अतिरिक्त 5 जीबी डेटा और डिज्नी + हॉटस्टार का एक्सेस मिलता है।
जियो के बाकी प्लान
जियो के डेली 2 जीबी डेटा और 56 दिन वाले 2 प्लान हैं। इनकी कीमत 533 रु और 799 रु है। 533 रु वाले प्लान के मुकाबले 799 रु वाले प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार का एक्सेस मिलता है। बाकी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का एक्सेस अभी तक बताए गए और आगे बताए जाने वाले सभी प्लान में मिलेगा। जियो के 2 प्लान 28 दिन के हैं, जो 499 रु और 299 रु के हैं। 499 रु वाला प्लान अतिरिक्त डिज्नी + हॉटस्टार के एक्सेस के साथ आता है। इसका लिस्ट मे अंतिम 23 दिन वाला प्लान है, जिसकी कीमत 249 रु है।
एयरटेल के प्लान्स की लिस्ट
एयरटेल के 839 रु वाले प्लान में 84 दिन, 549 रु वाले प्लान 56 दिन, 359 रु वाले प्लान में 28 दिन, 2999 रु वाले प्लान में 365 दिन, 3359 रु वाले प्लान में भी 365 दिन, 838 रु वाले प्लान में 56 दिन और 499 रु वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ये सभी प्लान्स अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ आते हैं। बाकी इन प्लान्स में और भी कई बेनेफिट दिए जा रहे हैं।
वीआई के प्लान्स
वीआई के 359 रु वाले प्लान में 28 दिन, 539 रु वाले प्लान 56 दिन और 839 रु वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ये सभी प्लान्स भी अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ आते हैं। बाकी इन प्लान्स में और भी कई बेनेफिट दिए जा रहे हैं। यानी लिस्ट में जियो के पास सबसे अधिक कुल 9 डेली 2 जीबी डेटा वाले प्लान हैं। 7 ऐसे प्लान्स के साथ एयरटेल दूसरे नंबर पर है। जबकि वीआई के पास केवल 3 प्लान हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications