Jio Airfiber launched today on Ganesh Chaturthi: रिलायंस जियो ने गणेश चतुर्थी के मौके पर देश के 8 मेट्रो शहरों में जियो एयर फाइबर लॉन्च किया। जियो एयर फाइबर एक इंटीग्रेटिड एंड-टू-एंड सॉल्युशन है, जोकि होम एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सर्विस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी सर्विस देगा। कंपनी शुरुआत में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में जियो एयर फाइबर की सर्विस लाइव कर दी है।
एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान कंपनी ने बाजार में जारी किए हैं। जियो एयर फाइबर प्लान में ग्राहक को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे। ये हैं 30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस। कंपनी ने शुरुआती 30 एमबीपीएस प्लान की कीमत 599 रु रखी है। वहीं 100 एमबीपीएस के प्लान की कीमत 899 रु रखी गई है। दोनों ही प्लान्स में ग्राहक को 550 से अधिक डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट ऐप मिलेंगे।

जियो एयरफाइबर प्लान के तहत कंपनी ने 100 एमबीपीएस स्पीड वाला एक 1199 रु का प्लान भी पेश किया है। जिसमें ऊपर मिलने वाले चैनल व ऐप्स के साथ नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।
जिन ग्राहकों को इंटरनेट की स्पीड अधिक चाहिए, वे 'एयर फाइबर मैक्स' प्लान्स में से कोई एक चुन सकते हैं। कंपनी ने 300 एमबीपीएस से लेकर 1000 एमबीपीएस यानी 1 जीबीपीएस तक के तीन प्लान बाजार में उतारे हैं। 1499 रु में 300 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 2499 रु में 500 एमबीपीएस तक की स्पीड ग्राहक को हासिल होगी। अगर ग्राहक को 1 जीबीपीएस की स्पीड वाला प्लान लेना है तो उसे 3999 रु खर्च करने होंगे। सभी प्लान्स के साथ 550 से अधिक डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट ऐप और नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।
जियो एयर फाइबर के लॉन्च पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन, आकाश अंबानी ने कहा, "हमारी फाइबर-टू-द-होम सर्विस, जियो फाइबर 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है, हर महीने सैकड़ों हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं। लेकिन अभी भी लाखों घरों और छोटे व्यवसायों को जोड़ा जाना बाकी है।
जियो एयर फाइबर को ऑनलाइन व ऑफलाइन बुक किया जा सकता है। 60008-60008 पर मिस्ड कॉल देकर या www.jio.com पर विजिट कर बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। जियो स्टोर्स से भी जियो एयर फाइबर को खरीदा जा सकता है।
Jio Fiber और Jio AirFiber में अंतर
वहीं इन दोनों के नाम से ही आप इनका सबसे बड़ा अंतर समझ सकते हैं। जहां जियो फाइबर एक वायर्ड सर्विस है, जिसे ऑप्टिकल फाइबर के जरिए घरों तक पहुंचाया जाता है। Jio Fiber में 1 Gbps तक की स्पीड मिलती है, जबकि Jio AirFiber में 1.5 Gbps तक की स्पीड होगी। रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि उसने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एशिया में से प्रत्येक में 5जी नेटवर्क का काम पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले साल हासिल किए स्पेक्ट्रम के लिए सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा किया है।
जियो एयरफाइबर फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस डिवाइस है, जो कंपनी के 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल करेगी। इससे यूजर्स को 1जीबीपीएस की स्पीड से सुपरफास्ट डेटा मिलेगा। वहीं, यह डिवाइस Wi-Fi 6 सपोर्ट भी करेगा।
कहीं भी ले जा सकते हैं एयर फाइबर
जियो एयर फाइबर की खासियत इसकी पोर्टेबिलिटी है। यूजर इसे कभी भी किसी भी लोकेशन पर ले जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, वहां पर 5जी कनेक्टिविटी होनी चाहिए। रिलायंस जियो के मुताबिक, उनका एयर फाइबर चलते-फिरते ब्रॉडबैंड जैसी स्पीड देने में सक्षम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications