नई दिल्ली, जून 25। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) ग्राहकों को कई तरह के बेनेफिट वाले प्रीपेड प्लान पेश करती हैं। इनके पास 500 रुपये से कम के कई रिचार्ज प्लान हैं। इनमें जियो के प्लान थोड़े सस्ते हैं। जियो ने अपनी वेबसाइट पर अलग से एक कैटेगरी भी बना रखी है, जिसका नाम है अफोर्डेबल पैक्स। अफोर्डेबल पैक्स में कुल 3 प्लान हैं। इन प्लान्स में आपको 336 दिन तक की वैलिडिटी मिलेगी। मजे की बात यह है कि ये प्लान वाकई काफी किफायती हैं। आगे जानिए तीनों प्लान्स की डिटेल।
155 रु वाला प्लान
155 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कुल 2 जीबी डेटा मिलता है। इतने डेटा के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इतना ही नहीं आपको पूरे 28 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। साथ ही ये प्लान कुल 300 एसएमएस के साथ आता है। इस प्लान में आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इनमें ऐप्स में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं।
395 रु वाला प्लान
395 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में कुल 6 जीबी डेटा मिलता है। इतने डेटा के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इतना ही नहीं आपको पूरे 84 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। साथ ही ये प्लान कुल 1000 एसएमएस के साथ आता है। आगे जानिए इस प्लान के बाकी फायदे।
जियो ऐप्स का एक्सेस
इस प्लान में भी आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिनमें ऐप्स में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं। आगे जानिए अंतिम जियो अफोर्डेबल प्लान की डिटेल।
1559 रु वाला प्लान
1559 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इस प्लान में कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। इतने डेटा के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इतना ही नहीं आपको पूरे 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। आगे जानिए प्लान के बाकी बेनेफिट।
ये हैं बाकी फायदे
ये प्लान कुल 3600 एसएमएस के साथ आता है। इस प्लान में भी आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिनमें ऐप्स में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं।
296 रु वाला प्लान
इसका एक ऐसा ही मिलता जुलता प्लान है 296 रु का। ये अपनी कैटेगरी का इकलौता प्लान है। ये नो डेली लिमिट कैटेगरी का प्लान है। 296 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इस प्लान में कुल 25 जीबी डेटा मिलता है। आप ये डेटा एक दिन में भी यूज कर सकते हैं। 25 जीबी डेटा के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इतना ही नहीं आपको पूरे 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। ये प्लान एसएमएस बेनेफिट के साथ भी आता है। इसमें आपको रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में भी आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिनमें ऐप्स में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications