भारती एयरटेल देश में सबसे बेहतरीन नेटवर्क बन गया है। वीडियो देखने और व्हाट्सऐप, स्काइप जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करके वॉयस कॉल करने के लिए एयरटेल सबसे आगे है।
नई दिल्ली: भारती एयरटेल देश में सबसे बेहतरीन नेटवर्क बन गया है। वीडियो देखने और व्हाट्सऐप, स्काइप जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करके वॉयस कॉल करने के लिए एयरटेल सबसे आगे है। इस बात की जानकारी मोबाइल ऐनालिटिक फर्म ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में कही गयी है। बता दें कि कंपनी डाउनलोड स्पीड में भी 10.1 mbps के साथ सबसे आगे है, जबकि वोडाफोन ने अपलोड स्पीड में टॉप किया है। वहीं रिलायंस जियो अभी भी 4जी उपलब्धता में सबसे आगे है।

मालूम हो कि ओपनसिग्नल की रिपोर्ट देशभर के 48 शहरों में 80 लाख से ज्यादा डिवाइस से 1 दिसंबर 2019 और 28 फरवरी 2020 के बीच इकट्ठा किए गए डेटा पर आधारित है। रिपोर्ट के मुातबिक स्मार्टफोन लोगों के लिए प्राइमेरी स्क्रीन बन गया है। इसके साथ ही कंटेंट को एक्सेस करने के लिए वायरलेस इंटनेट को प्राथमिकता मिल रही है। जिससे देशभर में वीडियो खपत की आदतें बदली हैं। ओपनसिग्नल मोबाइल नेटवर्क और डिवाइस पर वीडियो की क्वालिटी को 100 प्वॉइंट में रेट करती है, जिसमें वीडियो लेड टाइम, पिक्र रेजोल्यूशन देखा जाता है। एयरटेल इसमें 58.9 स्कोर के साथ सबसे आगे है, जिसके बाद 56.5 स्कोर के साथ वोडाफोन है। जबकि जियो 53 के साथ तीसरे और आइडिया 52.8 के साथ है।
डाउनलोड स्पीड में एयरटेल टॉप पर
वहीं अगर वीडियो के अलावा एयरटेल वॉयस ऐप में भी 75.5 स्कोर के साथ सबसे आगे है। जबकि आइडिया, जियो और वोडाफोन का स्कोर क्रमश: 74.4, 73.6, और 73.2 रहा है। ओपनसिग्नल वॉयस ऐप को मोबाइल ऐप जैसे व्हाट्सऐप, स्काइप, फेसबुक मैसेंजर आदि पर देखता है। इसके साथ ही अगर डाउनलोड स्पीड की बात करें, तो एयरटेल 10.1 mbps के साथ टॉप पर है जबकि वोडाफोन और आइडिया की स्पीड पिछली रिपोर्ट के मुकाबले थोड़ी बढ़कर क्रमश: 9.5 mbps और 9.2 mbps रही है। जियो डाउनलोड स्पीड में कुछ पीछे 7.3 mbps स्पीड के साथ है।
वोडाफोन अपलोड स्पीड में सबसे आगे
वहीं अपलोड स्पीड के मामले में ओपनसिग्नल ने कहा है कि वोडाफोन 3.9 mbps स्पीड के साथ सबसे आगे है जिसके बाद 3.6 mbps के साथ आइडिया, 2.9 mbps के साथ एयरटेल और 2.6 mbps के साथ जियो है। अपलोड स्पीड मोबाइल डिवाइस में जरूरी होती जा रही है क्योंकि सोशल मीडिया, सोशल शेयरिंग और वीडियो चैट ऐप्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है। 4जी की उपलब्धता में जियो अभी भी देश में 98.2 फीसदी स्कोर के साथ सबसे आगे बना हुआ है। इसके बाद एयरटेल है जो 94.5 फीसदी के साथ है। वोडाफोन और आइडिया इस मामले में थोड़ा पीछे क्रमश: 83.8 फीसदी और 82.6 फीसदी के साथ हैं।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications