US Fed; Jerome Powell Jackson Hole Speech : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पिछले कुछ हफ्तों में दुनियाभर के देशों में टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद अब इसका असर अमेरिकी बाज़ार में भी दिखने लगा है। इस बीच अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण से शेयर बाज़ार के निवेशकों में उम्मीदें बढ़ गई हैं।

दरअसल, शुक्रवार (22 अगस्त) को जैक्सन होल समिट (Jackson hole summit) में जेरोम पॉवेल ने सितंबर में होने वाले फेड की बैठक में ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। ब्याज दरों में कटौती की संभावनों के बीच अमेरिकी शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।
पॉवेल के बयान से झूमा अमेरिकी शेयर बाज़ार
डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (dow jones) 865 पॉइंट या 1.9% चढ़कर नए हाई पर जबकि S&P 500 1.6% या 100 अंक चढ़कर 6,472.81 पर पहुंच गया। वहीं और नैस्डेक कंपोजिट लगभग 2% या 400 अंकों की तेजी के साथ 21,512.094 पर पहुंच गया। Nvidia के शेयर 1.3% और मेटा, अल्फाबेट, एमेजॉन के शेयर 2% से ज्यादा चढ़ गए हैं। टेस्ला के शेयर लगभग 5% उछले हैं।
जेरोम पॉवेल के भाषण की बड़ी बातें
अपने भाषण में पॉवेल ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती के रास्ते खुले हैं लेकिन फेडरल रिजर्व सतर्क रुख के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैरिफ का असर कीमतों पर साफ-साफ दिखने लगा है। पॉवेल ने कहा अमेरिकी सेंट्रल बैंक सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की ओर बढ़ सकता है।
उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि ज्यादा महंगाई का जोखिम और कमजोर जॉब मार्केट की वजह से चुनौतीपूर्ण माहौल बन रहा है। नौकरियां घटने का जोखिम गहराता जा रहा है, जबकि टैरिफ का असर महंगाई पर भी दिखने लगा है। टैरिफ का साफ असर उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर दिख रहा है और आने वाले समय में अनिश्चितता और बढ़ेगी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी से महंगाई पर दबाव बना रह सकता है, इसलिए फेड को सतर्क नीति रुख अपनाना होगा। पॉवेल ने कहा कि जुलाई में उम्मीद से कमजोर भर्ती और रोजगार बाजार पर बढ़ते दबाव इस दिशा में मजबूर कर सकते हैं। फेज चेयरमैन ने चेतावनी दी कि अगर आर्थिक हालात और बिगड़े तो नौकरी जाने का खतरा और तेज हो सकता है।
पॉवेल ने यह भी चेतावनी दी कि यदि आर्थिक परिस्थितियां और बिगड़ती हैं तो छंटनी की रफ्तार तेज हो सकती है। बता दें कि ब्याज दरों में कटौती नहीं किए जाने पर ट्रम्प और पॉवेल में तकरार बढ़ गया है। हाल ही में ट्रम्प ने पॉवेल को बर्खास्त करने की भी बात कही थी और उन्हें मुर्ख व्यक्ति तक बता दिया था।
लगातार 8 महीनों से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
मालूम हो कि अमेरिका में पिछले 8 महीने से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जुलाई महीने में हुई फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की मीटिंग में लगातार 5वीं बार प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इन्हें 4.25-4.5 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा गया। फेडरल रिजर्व ने दिसंबर 2024 में ब्याज दरों में कटौती की थी और तब 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई थी। इससे पहले सितंबर 2024 में ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स और नवंबर 2024 में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई थी।
More From GoodReturns

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें



Click it and Unblock the Notifications