Jeevan Pramaan Patra: डोरस्टेप सर्विस के जरिए आसानी से कर सकते है जमा, जानिए प्रोसेस

Jeevan Praman Patra: देश में सभी पेंशनर्स को पेंशन जारी रखने के लिए हर वर्ष 30 नवंबर या उससे पहले जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है। इसको सीएससी, बैंक और डोरस्टेप बैंकिंग का लाभ उठाकर जमा किया जा सकता है।

हालांकि, अगर आप बैंक में जाकर या फिर सीएससी जाकर अपना जीवन प्रमाण पत्र नहीं जमा करना चाहते हैं तो वह ये काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस का लाभ उठाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

jeevan-pramaan-patra

डोर स्टेप बैंकिंग क्या होती है

पेंशन होल्डर कई तरह से अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर सकते है। इसमें डोर स्टेप बैंकिंग एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। भारत में कई सारे बैंक है जो अपने सीनियर सिटीजन को घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा देते हैं।

बैंक अधिकारी इसमें घर जाकर पेंशन धारक से उसे जीवित रहने का प्रमाण पत्र सत्यापन करवाता है। इसके लिए आप अलग अलग बैंक के हिसाब से तय शुल्क जमा करना पड़ता है।

डोर स्टेप बैंकिंग कौन ले सकता है

एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, फिलहाल कोई भी वरिष्ठ नागरिक इस योजना का फायदा लेने के लिए अपने एसबीआई के ब्रांच को संपर्क कर सकता है।

बैंक के नियमों के अनुसार, इस सेवा का फायदा सिर्फ 70 साल से ज्यादा के वरिष्ठ नागरिक को चलने फिरने में असमर्थ हैं वे उठा सकते हैं। इसके लिए ग्राहक का केवाईसी पूरा होना जरूरी है साथ ही खाते में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर होना भी जरूरी है।

कितना देना होगा शुल्क

आम तौर पर अलग अलग बैंकों की डोर स्टेप बेकिंग के लिए अलग अलग शुल्क होता है, मगर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपको लगभग 70 रु और जीएसटी अलग से देना होगा। वही, कुछ बैंक अपने ग्राहकों को मुफ्त में डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा देते हैं।

ऐसे करें डोर स्टेप बैंकिंग के लिए रजिस्टर

इसके लिए आपको सबसे पहले डोर स्टेप बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल नंबर दर्ज करें और खुद को रजिस्टर करें। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको इस ओटीपी को दर्ज करना होगा। फिर आप अपना नाम, ईमेल आईडी और पिन सभी जानकारी दर्ज करें। आप इसके बाद एड्रेस, पिन आदि सभी जानकारी दर्ज कर दें।

एसबीआई ग्राहक डोर स्टेप बैंकिंग के लिए इस तरह डाले रिक्वेस्ट

इसके लिए आपको सबसे पहले डोर स्टेप बैंकिंग ऐप पर जाना होगा। इसके बाद यह पर आपको अपने खाते का आखिरी 6 नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसको आपको दर्ज करना है। इसके बाद सबमिट कर देना है।

आपको इसके बाद आपके सामने बैंक का नाम, अकाउंट नंबर, ब्रांच आदि जानकारी दिखने लगेगी। इसके बाद आपको अपने ब्रांच और टाइम स्लॉट का चयन करना होगा। फिर इसके बाद आपका बैंक आपके खाते से से डोर स्टेप बैंकिंग चार्ज को डेबिट कर लेगा। इसके बाद आपको सर्विस नंबर मिल जाएगा। बैंक की तरह से आपको एक एसएमएस भेजा जाएगा। जिसमें एजेंट का नाम, मोबाइल नंबर और बाकी डिटेल्स दर्ज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+