Jeet Adani Net Worth: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के बेटे का नाम जीत अडाणी है। 10 से 11 दिसंबर तक जीत अडाणी की प्री-वेडिंग होने वाली है। इसके बाद वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले साल ही जीत अडाणी की सगाई दीवा शाह के साथ हुई थी। इस कपल की शादी लेकसिटी में 22 दिसंबर को होने जा रही है।
जीत अडाणी की सगाई मार्च 2023 में हुई थी जीत अडाणी की सगाई मार्च 2023 में गुजरात के अहमदाबाद में हुई थी। उनका रिश्ता हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दीवा शाह से तय हुआ था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर जीत अडाणी की नेट वर्थ कितनी है।

जीत अडाणी की बिजनेस में भूमिका
जीत अडाणी की बात करें तो अपने परिवार के बिजनेस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके बड़े भाई का नाम करण अडाणी है। जीत और करण दोनों ही अडाणी ग्रुप में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह अडाणी ग्रुप फाइनेंस के उपाध्यक्ष और अडाणी डिजिटल लैब्स के डायरेक्टर हैं।
नवभारत टाइम्स के अनुसार, जीत अडाणी देश के सबसे बड़े प्राइवेट एयरपोर्ट नेटवर्क और अडाणी ग्रुप के डिजिटल बिजनस को देखते हैं। उन्हें डिफेंस और डिजिटल सेक्टर में अडाणी ग्रुप के विकास की काफी संभावनाएं दिखती हैं। करियर की शुरुआत में उन्होंने ग्रुप सीएफओ ऑफिस में भी काम किया जो स्ट्रैटजिक फाइनेंस, कैपिटल मार्केट, रिस्क और गवर्नेंस पॉलिसी से डील करता है।
यहां से पूरी की है जीत अडाणी ने पढ़ाई
जीत अडाणी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से ग्रेजुएशन किया है। वह साल 2019 में अडाणी ग्रुप से जुड़े थे। जबकि 2020 में उन्होंने अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर का पद संभाला था। जीत अडाणी ने अपने करियर की शुरुआत अडानी ग्रुप के अलग-अलग सेक्टर में अनुभव प्राप्त करने के साथ की। उन्होंने फाइनेंस, रणनीतिक योजना और संचालन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में योगदान दिया है।
इतने संपत्ति के मालिक हैं जीत अडाणी
वन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जीत अडाणी की कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर, यानि तकरीबन 1000 करोड़ है। जीत अडानी को रेसिंग्स बाइक्स और लग्जरी बाइक्स का शौक है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications