Jayanti Chauhan : भारत में थम्स अप, गोल्ड स्पॉट और लिम्का जैसे ब्रांड बनाने वाले रमेश चौहान देश के प्रमुख मिनरल वाटर ब्रांड बिसलेरी के भी मालिक हैं। पर अब वे उसे बेच रहे हैं। इसके लिए वे कई बिजनेस हाउसेज के संपर्क में रहे हैं। जो जानकारी सामने आई है कि उसके अनुसार टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड बिसलेरी को खरीदने की रेस में सबसे आगे है। वे 7,000 करोड़ रुपये में बिसलेरी ब्रांड को खरीद सकती है। पर डील अभी फाइनल नहीं हुई है। मगर सवाल यह है कि आखिर रमेश इतने लोकप्रिय ब्रांड को क्यों बेच रहे हैं? इसका जवाब है उनकी बेटी जयंति चौहान का अपने पिता के बिजनेस को स्वीकार न करना। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, आगे जानते हैं इसकी डिटेल।

कमाएगी सैकड़ों करोड़ रु का लाभ
रिपोर्ट में अनुमान लगाया जा रहा है कि बिसलेरी वित्तीय वर्ष 2023 में 220 करोड़ रुपये का लाभ कमा सकती है। इससे पहले बिसलेरी ने 2021 में 95 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। वहीं 2020 में इसे 100 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। रमेश अब 82 वर्ष के हो गये हैं। उनके बाद कंपनी को चलाने वाला कोई नहीं है। इसीलिए वे कंपनी को बेच रहे हैं।
बेचेंगे पूरी हिस्सेदारी
एक रिपोर्ट के मुताबिक रमेश कहते हैं कि उनकी बेटी जयंती को बिसलेरी के कारोबार को आगे बढ़ाने में कोई रुचि नहीं है। इसीलिए वे अपने इतने शानदार ब्रांड को बेच रहे हैं। बता दें कि बिसलेरी को जो भी खरीदे उस कंपनी के मैनेजमेंट संभालने से पहले मौजूदा मैनेजमेंट दो साल तक बिजनेस संभालेगा। जहां तक हिस्सेदारी बेचने की बात है तो इसमें पूरी हिस्सेदारी बेचेंगे। वे इसमें थोड़ी बहुत हिस्सेदारी भी नहीं रखना चाहते।

क्या करेंगे पैसों का
डील से मिले का इस्तेमाल रमेश वॉटर हार्वेस्टिंग, प्लास्टिक रिसाइक्लिंग और चैरिटी में करने की बात कह रहे हैं। रमेश 1940 में जन्मे थे। वे छह दशकों से अधिक समय से पैकेज्ड पानी का कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने थम्सअप, गोल्ड स्पॉट, Citra, Maza और Limca जैसे ब्रांड तैयार किए। उन्होंने इन ब्रांड्स को भी कोका-कोला जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी को बेच दिया।
कौन हैं जयंति चौहान
जयंती चौहान बिजनेस दिग्गज रमेश चौहान की इकलौती बेटी हैं। उन्होंने प्रोडक्ट डेवलपमेंट कॉर्स में ग्रेजुएशन की है। इतना ही नहीं उन्होंने लॉस एंजिल्स के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड मर्चेंडाइजिंग का भी कोर्स पूरा किया है। उन्होंने फैशन स्टाइलिंग भी की है। उन्होंने लंदन से फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई भी की है। आपको हैरानी हो सकती है कि वे वर्तमान में बिसलेरी में वाइस-प्रेसिडेंट हैं, मगर वे इसे आगे नहीं संभालना नहीं चाहतीं।

13 साल से हैं बिसलेरी में
जयंति 24 साल की उम्र में ही कंपनी से जुड़ गयी थीं। उन्होंने कंपनी के ऑटोमेशन में भी अहम भूमिका निभाई। अब वह 37 साल की हैं, यानी 13 साल से वे इससे जुड़ी हुई हैं। चौहान की पत्नी का नाम जैनब है, जो कि कंपनी में निदेशक हैं। जयंती चौहान डिजिटल मार्केटिंग में गहरी रुचि के साथ-साथ मार्केटिंग और ब्रांडिंग में रुचि रखती हैं और बिसलेरी में विज्ञापन और कम्युनिकेशन डेवलपमेंट में पूरी तरह से शामिल हैं। वे एक शौकिया फोटोग्राफर भी हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications