Jawa ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक Perak को लांच किया था। भारतीय बाजार में कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली ये तीसरी बाइक है।
नई दिल्ली: Jawa ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक Perak को लांच किया था। भारतीय बाजार में कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली ये तीसरी बाइक है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.94 लाख रुपये तय की गई है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदने का सोच रहे है तो बता दें कि आपके बजट में ये काफी अच्छी बाइक हो जाएगी। वहीं कंपनी ने आपके लिए शानदार ऑफर पेश किया है। आप इस बाइक को जीरो डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं। दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार जल्द आएगी भारत, जानिए रेट और खासियत ये भी पढ़ें
मात्र 10 हजार रुपये में कराएं बुकिंग
दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 1.95 लाख रुपये है। आपको बता दें कि यह देश की सबसे सस्ती फैक्ट्री-मेड बॉबर बाइक है। कंपनी ने अब इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। मात्र 10 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। जावा Perak में कंपनी ने सिंगल सीट का विकल्प दिया है। इस बाइक में कंपनी ने 334 cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त, DOHC लिक्विड कूल्ड इंजन का प्रयोग किया है। जो कि 30 bhp की पावर और 31 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स को शामिल किया गया है। ये कंपनी की पहली बाइक है जिसमें BS6 इंजन का प्रयोग किया गया है।
बाइक की डिलीवरी 2 अप्रैल से देश भर में शुरु
इस बाइक की बुकिंग भी शुरु कर दी गई है और कंपनी का दावा है कि इस बाइक की डिलीवरी आगामी 2 अप्रैल से देश भर में शुरु कार दी जाएगी। इसमें सिंगल सीट, टियर ड्रॉप स्टाइल फ्यूल टैंक, चौड़े हैंडलबार, बुलेट शेल के डिजाइन की हेडलाइट, और स्पोक्ड व्हील्स का प्रयोग किया गया है। इस बाइक का व्हीलबेस 1485 mm का है। Perak में कैंटीलीवर सीट, टेन लेदर में बॉबर स्टाइल सिंगल सीट, हैंडल बार पर रिअर मिरर, नए स्विंगऑर्म और राउंड शेप हैलोजेन हेडलैंप जैसे फीचर होंगे। वहीं यह जावा क्लासिक और जावा 42 के मुकाबले लंबी होगी। Perak में 18 इंच के फ्रंट व्हील और पीछे 17 इंच के रिअर व्हील्स मिलेंगे, जिनमें पिरेली के टायर होंगे। हालांकि जावा क्लासिक और जावा 42 में स्टैंडर्ड एमआरएफ के टायर आते हैं।
रॉयल एनफील्ड की क्लासिक को देगी टक्कर
जावा Perak की सीट को आरामदायक बनाने के लिए मोनोशॉक सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसका सिंगल पाइप एग्जॉस्ट भी काफी शानदार है। भारतीय बाजार में ये बाइक सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड की बेस्ट सेलिंग बाइक क्लासिक 350 को टक्कर दे रही है। इसी के चलते रॉयल एनफिल्ड ने बाजार में अपने क्लॉसिक मॉडल को कस्टमाइज करने का विकल्प भी पेश किया है। रॉयल एनफिल्ड के ग्राहक भी अपने बाइक को सिंगल सीट विकल्प के साथ कस्टमाइज कर सकते हैं।
जानिए क्या मिल रहा है ऑफर
कंपनी ने अब इस बाइक के लिए खास स्कीम लॉन्च की है। जावा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर के माध्यम से इस बाइक पर ऑफर पेश किया है। आप इस बाइक को जीरो डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं। इसके अलाव बाइक को फाइनेंस करवाने के बाद आपको हर महीने बतौर ईएमआई महज 6,666 रुपये ही देने होंगे। इसके अलावा कंपनी ने एक्सचेंज प्रोग्राम भी लांच किया है। यानी की आप अपनी पुरानी बाइक से इसे एक्सचेंज भी कर सकते हैं। पुरानी बाइक देने पर पांच हजार रुपये तक छूट मिल सकती है। इस बाइक को बुक करने के लिए आपको 10,000 रुपये जमा करने होंगे जो कि पूरी तरह रिफंडेबल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
