Janmashtami 2024: आज पूरे देश में जन्माष्टमी त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आज के दिन व्रत में क्या खाए जाए और क्या नहीं. आज हम आपको व्रत में खाने के लिए कुछ ऐसे विकल्प बताने वाले हैं, जो खाने में स्वादिष्ट तो है ही. इसके साथ ही यह काफी पौष्टिक भी है.

आज यानी 26 अगस्त के दिन देश के अलग-अलग क्षेत्रों में जन्माष्टमी त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भग्वान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. आज के दिन हिंदू धर्म में व्रत रखने की प्रथा है. व्रत के दिन कई चीजों को खाने की मनाही होती है.
अगर आप सोच रहे हैं कि आज के दिन क्या खाया जाए, तो आज हम आपको ऐसे कई विकल्प देने वाले है, जिसे आप जन्माष्टमी के उत्सव में खा सकते हैं.
साबूदाना की खिचड़ी
साबूदाना की खिचड़ी काफी पॉपुलर डिश है. इसे कई लोग व्रत में खाना पसंद करते हैं. यह खाने में जितना पौष्टिक होता है, उतना ही बनाने में आसान भी होता है.
इस बनाने के लिए साबूदाना, मूंगफली, आलू, हरी मिर्च जैसे चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. साबूदाना खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है. अगर आप इसे घी में बनाते है, तो इसे स्वाद और बढ़ जाता है. इसके अलावा आप इसके ऊपर धानिया भी डाल सकते हैं.
कुट्टू के आटे की पूड़ी
कुट्टू के आटा व्रत में एक बेहतर विकल्प है. इस आटे से बनने वाला पूड़ी और पराठे को व्रत में खाया जा सकता है. यह काफी आसानी से पचान भी हो जाता है. तो इसमें आपको पेट खराब होने की दिक्कत नहीं होगी.
आलू की सब्जी
आप कुट्टू के आटे से बनी पूरा का मजा आलू की सब्जी के साथ ले सकते हैं. आलू की सब्जी व्रत में खाने वाला सबसे पसंदीदा विकल्पो में से एक है. इस आलू की सब्जी को आप समक के चावल के साथ भी खा सकते हैं. इस सब्जी में में बस आप सेंधा नमक और काली मिर्च का ही इस्तेमाल कर सकते हैं.
सिंघाड़े के आटे का हलवा
अगर आप मिठा खाने के शौकीन है, तो यह आपके लिए सही विकल्प हो सकता है. सिंघाड़े के आटे का हलावा काफी स्वादिष्ट होता है. इसके अलावा यह काफी पौष्टिक भी होता है. इसे बनाने में आप घी, चीनी और सूखे मेवों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
समक के चावल
अगर आपको चावल बहुत पंसद है, तो आप व्रत के दिन समक के चावल खा सकते है. यह काफी शानदार विकल्प है. इसे आप खिचड़ी की तरह बनाकर भी खा सकते हैं. इसके अलावा आप इसे आलू, मूंफली के साथ भी खा सकते हैं. इसके अलावा आप समक के चावल का स्वाद दही और पुदीने की चटनी के साथ ले सकते हैं.
मखाना खीर
कुट्टू के आटे का हलावा बनाने के अलावा आप मखाने की खीर भी बना सकते है. मखाने को फॉक्स नट्स भी कहा जाता है. मखाना खीर बनाने के लिए आप दूध उबालकर उसमें चीनी, इलायची और सूखे मेवे डालें.
क्या नहीं खा सकतें
जन्माष्टमी के व्रत के दिन अनाज जैसे गेहूं, चावल बाजरा नहीं खा सकते. इसके अलावा आप इस दिन दाल, ज्यादा मसाले वाली चीजें नहीं खा सकते. इसके साथ ही प्याज लहसुन खाने की भी सख्त मनाही है. वहीं इस दिन चाय, कॉफी जैसे चीजों का सेवन करने से भी बचें.
यह भी पढ़े: Bank Holiday: आज जन्माष्टमी के दिन बैंक बंद रहेंगे या नहीं? RBI ने जारी किया लिस्ट
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications