Public Holiday: अगस्त महीने में छुट्टियों की भरमार देखने को मिल रही है। इस पूरे महीने में कई छुट्टियां हो चुकी हैं। 25 और 26 अगस्त को स्कूल, कॉलेज, बैंक और निजी और सरकारी ऑफिस में भी अवकाश की घोषणा हुई है। आइए आपको इन छुट्टियों के पीछे की वजह बताते हैं और ये भी जानकारी देंगे कि कहां-कहां पर इन दिनों पर छुट्टी रहेगी।

अगस्त के महीने में छुट्टियां (School Holidays In August 2024)
अगस्त महीने में 4 रविवार जोकि 4 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त को था, इन दिनों पर छुट्टी थी। वहीं, 25 अगस्त को भी रविवार के कारण छुट्टी रहेगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और पारसी न्यू ईयर के कारण स्कूलों में अवकाश था। 19 अगस्त को देश में रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूलों की छुट्टी थी। इसके अलावा 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भी स्कूल में अवकाश रहेगा। इस तरह से 4 रविवार और 3 त्यौहारों की वजह से भी अगस्त माह में अवकाश रहेगा।
25 और 26 अगस्त को इस कारण से रहेगी छुट्टी (Holidays In August 2024)
25 अगस्त को रविवार है जिसके कारण सभी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद हैं। 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है और इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहता है। आपको बता दें कि इस बार शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को भी त्योहार पड़ रहे हैं, जिसके कारण लोगों को लगातार छुट्टियां मिल रही हैं।
इन जगहों पर 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी की नहीं होगी छुट्टी (Janmashtami Holiday 2024)
जिन जगहों में 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं है उनमें अगरतला, आइजोल, बेलापुर ,बेलगावी बेंगलुरु, भोपाल, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोच्चि, कोहिमा, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, तिरुवनंतपुरम शामिल है।
इन जगहों पर 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी (List of Holidays in August 2024)
भारत के कई हिस्सों में इस दिन पर छुट्टी रहेगी। इनमें अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में अवकाश की घोषणा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर की गई है।
क्यों मनाते हैं जन्माष्टमी का त्यौहार?
देशभर में 26 अगस्त को मनाई जाएगी। यह शुभ हिंदू त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है। कृष्ण जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म के अवसर में मनाई जाती है। कृष्ण जी को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है और पूरे भारत में उनकी पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक कालकोठरी में हुआ था। उनका जन्म आधी रात को हुआ था, इसलिए परंपरा के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी पूजा निशिता काल में की जाती है, जो आधी रात के आसपास होता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
