नयी दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा लगभग छह साल पहले शुरू की गई सरकार की प्रमुख महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत रिकॉर्ड 40 करोड़ से अधिक बैंक खाते खुले गए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार इस योजना के तहत 40.05 करोड़ लोगों ने बैंक खाते खुलवाएं हैं। बता दें कि जन धन बैंक खातों में जमा राशि 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। 40 करोड़ बैंक खातों का आंकड़ा पार करने की यह उपलब्धि जन धन की छठी वर्षगांठ की शुरुआत से ठीक पहले हासिल हुई है। इस योजना की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को देश में लोगों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने के उद्देश्य से की गई थी। इस उपलब्धि पर वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जन धन योजना से सिस्टम में गड़बड़ी रोकने में मदद मिली है।
महिलाएं खाता खुलवाने में आगे
जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। मालूम हो कि 2019 के लोकसभा चुनावों के अनुसार देश में 90 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 46.8 करोड़ पुरुष और 43.2 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं जन धन योजना के तहत 20 करोड़ से अधिक खाते महिलाओं ने खुलवाएं हैं। ये कहना सही होगा कि देश में लगभग हर दूसरी महिला के पास जनधन खाता है। इस खास मौके पर वित्तीय सेवा विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल यानी जन धन योजना के तहत एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया गया है। योजना के तहत खोले गए कुल खाते 40 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।
क्या मिलती हैं जन धन योजना के तहत सुविधाएं
6 साल पहले शुरू हुई इस योजना के मकसद के बारे में सरकार की तरफ से कहा गया था कि देश के हर वयस्क व्यक्ति को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना है। 6 सालों में खोले गए खातों में महिलाओं की संख्या अधिक है। योजना को और अधिक कामयाब बनाने के लिए 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गए खातों पर दुर्घटना बीमा की राशि 1 लाख रु दोगुना करके 2 लाख रु कर दी गई था। साथ ही ओवरड्राफ्ट (जरूरत के समय बैंक खाते पर मिलने वाला एक तरह का लोन) सुविधा को भी 5000 रु से बढ़ा कर 10000 रु कर दिया गया था। हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी है।
ये भी हैं फायदे
जन धन योजना के तहत बैंक खाते पर आपको एक रुपे कार्ड दिया जाता है। साथ ही आपको अपने खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की भी जरूरत नहीं होती। सरकार ने 26 मार्च 2020 को अप्रैल से शुरू करके तीन महीने तक महिला जन धन खाताधारकों के खाते में 500-500 रुपये ट्रांसफर करने का भी ऐलान किया था। महिला जन धन खाताधारकों को तीन महीने तक ये पैसे दिए गए। लोगों को मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ यानी पैसे सीधे उनके जन धन बैंक खातों में भेज दिए जाते हैं। यह केन्द्र सरकार के डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर कार्यक्रम के लिए काफी बेहतर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
