नई दिल्ली, मई 9। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में मासिक योगदान के चलते संगठित क्षेत्र में काम करने वालों के पास रिटायरमेंट सेफ्टी होती है। हालांकि, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों, मजदूरों और अन्य ऐसे ही लोगों के पास रिटायरमेंट जैसी आयु के बाद के लिए कुछ नहीं होता और मजबूरन उन्हें बुढ़ापे में भी काम करना होता है। पर सरकार ने एक योजना शुरू की है, जिसके तहत ऐसे लोग अधिकतम 3000 रु की पेंशन सरकार से ले सकते हैं। यदि आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। अपने अलावा यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनकी आप रिटायरमेंट बेनेफिट प्राप्त करने में मदद करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के बारे में बताएं।
जनधन योजना से क्या है संबंध
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना केवल 2 रुपये प्रति दिन या 60 रुपये प्रति माह के निवेश से 36,000 रुपये (3000 रु मासिक) की वार्षिक पेंशन दिला सकती है। पीएम श्रम योगी मानधन एक सरकारी योजना है जो वृद्धावस्था में सेफ्टी और असंगठित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए है। इस योजना का पैसा आपके जनधन खाते से अपने आप कट जाएगा।
मिलेगा सबसे पहले पैसा
सभी सरकारी योजनाओं का पैसा सबसे पहले जनधन खातों में ही ट्रांसफर होता है। इसलिए जल्दी बेनेफिट के लिए जनधन खाता जरूर खुलवाएं।
कौन लोग ले सकते हैं लाभ
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों में कई तरह के कामगार होते हैं। इनमें घर पर काम करने वाले घरेलू सहायक, स्ट्रीट वेंडर, मिड-डे मील वर्कर, हेड लोडर, ईंट भट्ठा श्रमिक, मोची, कचरा बीनने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन मजदूर, श्रमिक, कृषि श्रमिक, निर्माण श्रमिक, बीड़ी श्रमिक, हथकरघा श्रमिक, चमड़ा श्रमिक, दृश्य-श्रव्य श्रमिक या समान अन्य व्यवसायों में काम करने वाले श्रमिक शामिल है। देश में ऐसे करीब 42 करोड़ असंगठित कामगार हैं।
आवेदन और पेंशन
ध्यान रहे कि 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के आवेदकों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक हर महीने इस योजना के तहत 55 रुपये से 200 रुपये के बीच पैसा देना होगा। आवेदक की आयु 60 वर्ष हो जाए तो उसके बाद वो पेंशन राशि के लिए क्लेम कर सकता है। प्रत्येक माह एक निश्चित पेंशन राशि संबंधित व्यक्ति के पेंशन खाते में जमा की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 वर्ष की आयु में योजना की सदस्यता लेने वालों के लिए मासिक योगदान 55 रुपये है और रिटायरमेंट बेनेफिट 36,000 रुपये वार्षिक या 3,000 रुपये मासिक होगा। यदि कोई व्यक्ति 40 वर्ष की आयु में इस योजना का सदस्य बनता है, जो योजना में प्रवेश करने के लिए अधिकतम आयु सीमा है, तो मासिक योगदान 200 रुपये होगा (3000 रु की मासिक पेंशन के लिए)।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
इस योजना के इच्छुक आवेदकों के पास बैंक खाते के प्रूफ के रूप में बैंक पासबुक या चेक लीव, या बैंक स्टेटमेंट की कॉपी सहित आईएफसी कोड के साथ आधार कार्ड, बचत या जन धन बैंक खाते की डिटेल होना चाहिए। आप करीबी सीएससी केंद्र पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के अंत में एक यूनीक श्रम योगी पेंशन खाता संख्या (स्पैन) जनरेट होगी और श्रम योगी कार्ड प्रिंट किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications