नई दिल्ली, जुलाई 13। प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 की गई थी| तथा इस योजना में देश के गरीब लोगों के बैंक में, पोस्ट ऑफिस तथा राष्ट्रीय कृत बैंकों में जीरो बैलेंस पर खाता खोले जाते हैं| लॉकडाउन के समय प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत देश की महिलाओ के बैंक खाते में 3 महीने तक 500 रुपये की राशि भेजी गई थी| इस योजना के तहत आपके खाते में बैलेंस नहीं होने के बाद भी 10000 रुपये तक की और ड्राफ्ट की सुविधा मिल जाती है| पहले यह राशि 5000 रुपये हुआ करती थी| अब सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 10000 रुपये कर दिया है| साथ ही इसके अलावा प्रधानमंत्री जनधन योजना के बहुत सारे लाभ भी है आइए जानते हैं।
क्या हैं जनधन योजना 2022
पीएम जन धन योजना के सात वर्ष पूरे हो गए हैं| जनता को यह योजना बहुत पसंद आयी हैं। पिछले कुछ वर्षो में पीएम जन धन योजना में खातो की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। साथ ही पीएम जनधन खाता धारकों को किसी भी बैंक में खाता खुलवाने पर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर दिया जाता है। अगर आपके पास कोई भी बैंक खाता है तो आप उसे जन धन अकाउंट में बदल सकते हैं| कोई भी व्यक्ति जो भारत में रहता हो और जिसकी उम्र 10 वर्ष या उससे अधिक है वह व्यक्ति जनधन खाता खुलवा सकता है|
जनधन योजना के लाभ
1.पीएम जन धन योजना में खाता खुलवाने पर 6 महीने बाद 10000 रुपये की और ड्राफ्ट की सुविधा|
2.दो लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस।
3.30000 रुपये तक का Life कवर|
4.डेबिट कार्ड की सुविधा।
5.किसान और श्रम योगी मानधन जैसी योजनाओं में पेंशन के लिए खाता खोलना आसान|
6.डिपॉजिट पर बैंक द्वारा ब्याज भी प्रदान किया जाता है|
7.पैसों के ट्रांसफर की बेहतरीन सुविधा|
8.सरकारी योजनाओं के लाभ का पैसा खाते में आता है|
9.खाते के साथ में फ्री मोबाइल बैंकिंग की सुविधा|
खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
1.पासपोर्ट साइज फोटो
2.आधार कार्ड
3.पैन कार्ड
4.नरेगा जॉब कार्ड
5.अथॉरिटी द्वारा जारी लेटर, जिसमें नाम, पता और आधार कार्ड नंबर लिखा हो या गैजेटेड ऑफीसर द्वारा जारी लेटर जिस पर खाता खुलवाने का अटेस्टेड फोटो जरूर होना चाहिए|
खाता कैसे खोले
पीएम जन धन योजना में खाता खुलवाने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा| कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 10 वर्ष से अधिक है वह जनधन खाता खुलवा सकता है| अगर आपके पास डाक्यूमेंट नहीं है तो आप छोटा खाता खुलवा सकते हैं। इसमें आपको सेल्फ अटेस्टेड फोटोग्राफ और बैंक अधिकारी के सामने अपने हस्ताक्षर भर देना होता है|
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
