जनधन योजना : 42 करोड़ लोग उठा रहे फायदा, जीरो बैलेंस पर भी मिल सकते हैं 10 हजार रु

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री जनधन योजना मोदी सरकार की सबसे शानदार योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत आप पोस्ट ऑफिस और किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में जीरो बैलेंस खाता खुलवा सकते हैं। असल में सरकार जनधन योजना की शुरुआत उन लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ देने के लिए की गयी थी, जो 21वीं सदी में भी इनका लाभ नहीं ले पा रहे थे। अब ताजा आंकड़ों के अनुसार जनधन खातों की संख्या 42 करोड़ से अधिक हो गयी है। इनमें सरकारी बैंकों में 33.23 करोड़, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 7.52 करोड़ और प्राइवेट बैंकों में 1.25 करोड़ खाते खुले हैं। कुल जनधन खाताधारकों में महिलाओं की संख्या 23.27 करोड़ है। इस स्कीम का एक और बड़ा फायदा यह है कि आप जीरो बैलेंस पर भी जरूरत के समय 10 हजार रु तक निकाल सकते हैं। जानते हैं कैसे।

कैसे मिलते हैं 10000 रु

कैसे मिलते हैं 10000 रु

अगर आपके पास जनधन खाता है तो आप जरूरत के समय जीरो बैलेंस होने पर भी 10000 रुपये तक निकाल सकते हैं। ये सुविधा ओवरड्राफ्ट के जरिए मिलती है। हालांकि इसके लिए आपको कुछ महीनों तक जनधन खाते का सही से रखरखाव करना होता है। पहले जनधन योजना में ओवरड्राफ्ट की लिमिट 5000 रु थी, जो अब 10000 रु हो चुकी है।

आधार लिंक होना जरूरी

आधार लिंक होना जरूरी

ओवरड्राफ्ट एक लोन होता है। जरूरत के समय आप इस सुविधा का इस्तेमाल करके खाते से पैसा निकाल सकते हैं। आपके खाते में पैसे हों या नहीं, मगर आपको 10 हजार रु तक मिल जाएंगे। पर ध्यान रहे कि इसके लिए आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है। खाते को आधार से लिंक करा कर आप खाते से 10 हजार रु तक का ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं।

और भी हैं नियम

और भी हैं नियम

आधार लिंक होने के अलावा ओवरड्राफ्ट लेने के लिए पहले 6 महीनों तक आपको अपने जनधन खाते में एक निश्चित पर्याप्त अकाउंट बैलेंस बरकरार रखना होगा। इसके अलावा आपको उस रूपे डेबिट कार्ड से भी लेनदेन करनी होगी, जो खाते के लिए मिला बैंक या पोस्ट ऑफिस ने दिया हो। एक तरह बैंक आश्वस्त होना चाहता है। बैंक के आश्वस्त होने पर वो आपको ओवरड्राफ्ट की सुविधा देगा। इसके लिए आपको थोड़ा ब्याज चुकाना होता है।

जानिए जनधन योजना के बाकी फायदे

जानिए जनधन योजना के बाकी फायदे

इस योजना के तहत रूपे डेबिट कार्ड पर 1 लाख रु का दुर्घटना बीमा दिया जाता है। इसके लिए मिनिमम बैलेंस रखना भी जरूरी नहीं। मगर खाता आधार से लिंक होना चाहिए। अगर आधार लिंक न हो तो आपको यह फायदा नहीं मिलेगा। दूसरे 30000 रु का अतिरिक्त बीमा बेनेफिट भी दिया जाता है। यानी खाताधारक की मृत्यु पर 1.3 लाख रु का क्लेम किया जा सकता है।

मिलेंगी और भी कई सुविधाएं

मिलेंगी और भी कई सुविधाएं

जनधन खाते में आपको मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं होती। दूसरे 30000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो लाभार्थी की मृत्यु पर योगयता शर्ते पूरी होने पर मिलता है। इसके अलावा देश भर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी और 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा। सरकारी योजनाओं के फायदों का सीधा पैसा खाते में मिलेगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+