Jagdeep Dhankhar Net Worth: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती और डॉक्टरों की सलाह पर वे अब यह जिम्मेदारी नहीं निभा सकते। उन्होंने इस्तीफे में साफ कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।

राजनीतिक हलचल तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल
धनखड़ के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। कई विपक्षी नेता इस फैसले को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फैसले की वजह को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
उपराष्ट्रपति पद पर मिलती थी कितनी सैलरी और सुविधाएं?
धनखड़ को एक संवैधानिक पदाधिकारी के रूप में केंद्र सरकार से वेतन और अन्य कई सुविधाएं मिलती थीं। उनकी मासिक सैलरी 4 लाख रुपए थी। हर दिन की कमाई लगभग 18,461 रुपए अगर इस सैलरी को दिन के हिसाब से देखें तो उपराष्ट्रपति के तौर पर उन्हें हर दिन लगभग 18,461 रुपए मिलते थे। वहीं, साप्ताहिक सैलरी करीब 92,307 रुपए होती थी।
मिलती थीं ये अहम सुविधाएं:
भव्य सरकारी आवास
मुफ्त इलाज की सुविधा
यात्रा खर्च की भरपाई
निजी स्टाफ और सहायक
Z श्रेणी की सुरक्षा
उपराष्ट्रपति को यह सभी फायदा सरकार के नियमों और Salaries and Allowances of Officers of Parliament Act, 1953 के तहत मिलते हैं।
2022 में बने थे उपराष्ट्रपति, मिला था भारी समर्थन
जगदीप धनखड़ ने 6 अगस्त 2022 को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। उन्हें 528 वोट मिले थे, जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा को सिर्फ 182 वोट मिले।
कितनी है धनखड़ की संपत्ति? जानें कुल नेट वर्थ
धनखड़ एक अनुभवी वकील और राजनेता रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 7.8 करोड़ रुपए है, जिसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं।
संपत्ति का ब्योरा:
चल संपत्ति: ₹4.5 करोड़ से ज्यादा
अचल संपत्ति: ₹3.3 करोड़ के आसपास
कमाई के स्रोत क्या हैं?
खेती और जमीन से आमदनी
किराये से होने वाली कमाई
बैंक ब्याज और पेंशन
वकालत से मिली पुरानी आय
अब आगे क्या? नया उपराष्ट्रपति कौन होगा?
धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगला उपराष्ट्रपति कौन बनेगा। क्या केंद्र सरकार जल्दी चुनाव कराएगी या अंतरिम व्यवस्था बनाई जाएगी इसका खुलासा आने वाले कुछ दिनों में हो सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
