ixigo IPO Listing: शेयर बाजार में मंगलवार को एक और शेयर की एंट्री हो गई है. ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो (ixigo) की पैरेंट कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) के शेयरों की एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुआ. एक्सचेंज पर शेयर 48% के प्रीमियम पर लिस्ट हुए. फिलहाल 10 बजकर 12 मिनट पर इक्सिगो का शेयर BSE पर 142 रुपए और NSE पर 147 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा.
लिस्टिंग पर ही बरसा पैसा
सुबह 10 बजे इक्सिगो का शेयर NSE पर 138.10 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. BSE पर शेयर 135 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 93 रुपए प्रति शेयर था. इस लिहाज से हर शेयर पर 45.10 रुपए का प्रॉफिट हुआ. यानी निवेशकों को हर लॉट पर 7261 रुपए का तगड़ा प्रॉफिट हुआ है. बता दें कि निवेशकों ने IPO को हाथोंहाथ लिया, जोकि अंतिम दिन 98 गुना भरकर बंद हुआ था.
इक्सिगो IPO को जबरदस्त रिस्पांस
इक्सिगो IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला. अंतिम दिन IPO 98 गुना सब्सक्राइब हुआ था. पब्लिक इश्यू साइज 740.10 करोड़ रुपए का रहा. इसके लिए इश्यू प्राइस 93 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया. लॉट में 161 शेयर मिले.

ixigo IPO Subscription Status
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 0.32
NIIs 110.25
रिटेल 53.95
कुल 98.10
फ्रेश इश्यू और OFS में हुई हिस्सा बिक्री
ixigo ने IPO में120 करोड़ रुपए जुटाने के लिएनए शेयर यानी फ्रेश शेयर जारी किए. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशकों ने 66.68 मिलियन शेयरों की बिक्री की. इसके जरिए 620 करोड़ रुपए जुटाए. निवेशकों को हर लॉट में 161 शेयर मिलेंगे. IPO के लिए Axis Capital, Dam Capital Advisors Ltd और JM Financial बुक रनिंग लीड मैनेजर्स रहे. जबकि Link Intime India Private Ltd रजिस्ट्रार रहा.
क्या करती है इक्सिगो?
इक्सिगो (ixigo), एक टेक बेस्ड ट्रैवल कंपनी है, जोकि रेलवे, फ्लाइट्स, बसों और होटलों की बुकिंग करने के कारोबार से जुड़ी हुई है. साथ ही ट्रैवल प्लानिंग का भी काम करती है. FY23 में कंपनी को 23.4 करोड़ रुपए कुल प्रॉफिट हुआ था, जोकि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 21.09 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 32% की ग्रोथ दर्ज की गई थी. ये 501.3 करोड़ रुपए रहा था. FY24 के शुरुआती 9 महीने में प्रॉफिट में 252% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई, जोकि 65.7 करोड़ रुपए रहा.
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट

शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

HSBC PMI डेटा आज: RBI बैठक से पहले बाजार की धड़कनें तेज, क्या होगा असर?

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications