कोरोना काल में शेयर बाजारों में उथलपुथल जारी है। यही वजह है कि निवेशक सोने का रुख कर रहे हैं। सोने के प्रति भारतीयों की दीवानगी हमेशा से रही है।
नई दिल्ली: कोरोना काल में शेयर बाजारों में उथलपुथल जारी है। यही वजह है कि निवेशक सोने का रुख कर रहे हैं। सोने के प्रति भारतीयों की दीवानगी हमेशा से रही है। लेकिन कोरोना काल में इसे लेकर अभूतपूर्व क्रेज देखा जा रहा है। अचानक भारतीय सोने के बेस्ट इनवेस्टर बनकर उभर रहे हैं। अभी सोने को लेकर निवेशकों में होड़ मची हुई है और हर कोई सोने में निवेश की सलाह दे रहा है। यही वजह है कि इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं। इन सब के बीच चांदी में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। आपने इस बात पर गौर किया है कि चांदी भी सोने को कड़ी टक्कर दे रही है।

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी की कीमतों में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 16 मार्च को 1450.98 डॉलर प्रति ओंस पर पहुंच गया था जबकि चांदी का भाव 18 मार्च को 11.61 डॉलर प्रति ओंस था। लेकिन इसके बाद से सोने के भाव में 24 फीसदी तेजी आई है जबकि चांदी की कीमत 59 फीसदी बढ़ी है। इससे साफ है कि कोविड-19 के कारण आई गिरावट के बाद चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। चांदी करीब चार साल बाद एक तिमाही में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंची है।
हालांकि चांदी को 2011 के अपने रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है। तब चांदी की कीमत 49-50 डॉलर प्रति ओंस पहुंच गई थी। लेकिन जिस तरह चांदी में तेजी आई है उससे साफ है कि आने वाले दिनों में इससे निवेशकों की चांदी हो सकती है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी रही। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 119 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में प्रति किलो 1408 रुपये की उछाल आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को को सोने का भाव 119 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 49,306 रुपये पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोने का बंद भाव 49,187 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
सोने-चांदी की डिमांड वेडिंग सीजन में बढ़ी है। लॉकडाउन में सर्राफा बाजार खुलने के बाद वहां रौनक लौट आई है। वेडिंग सीजन में सोने की डिमांड बढ़ने से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो सोने की कीमत तेजी बरकरार है वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
