नई दिल्ली, नवंबर 16। क्रिप्टोकरेंसी बहुत कम समय में तेज उछाल के लिए जानी जाती हैं। इनमें माइक्रो टोकन अपनी अजीबो-गरीब चाल के लिए मशहूर हो रहे हैं। इस तरह के टोकन कम मार्केट कैपिटल और बेहद कम लिक्विडिटी के होते हुए भी केवल एक या दो दिनों में अल्ट्रा-मल्टीबैगर रिटर्न दे सकते हैं। हालांकि सभी निवेशक ऐसे टोकन से पैसा नहीं कमा सकते। क्योंकि इनमें पहले से अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। स्क्विड गेम्स-आधारित स्क्विड और कोकोस्वैप इसके प्रमुख उदाहरण हैं। अब ऐसी ही एक और क्रिप्टोकरेंसी सामने आई है, जिसने 24 घंटों में सबसे अधिक रिटर्न देने के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
2.35 लाख फीसदी रिटर्न
कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के अनुसार इस लिस्ट में ताजा नाम है इथेरियम मेटा (ईटीएचएम) का, जो पिछले 24 घंटों में 2.35 लाख प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। ये डिजिटल टोकन कुछ ही घंटों में 2,37,000 प्रतिशत तक बढ़ गया। इस टोकन की कीमत इस दौरान केवल 0.00000005033 डॉलर से 0.0001194 डॉलर तक पहुंच गई। हालांकि यह सुबह 11.30 बजे पर 0.00006449 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
कितनी है मार्केट कैपिटल
इस टोकन की कुल मार्केट कैप 8.5 मिलियन डॉलर से थोड़ी अधिक रही। पिछले एक दिन में इसकी ट्रेडिंग वॉल्यूम 160 प्रतिशत से अधिक उछल गई है। वहीं कुल सप्लाई 99,000,000,000 है, जो इस टोकन की अधिकतम लिमिट है। वहीं 50.01 अरब ईटीएचएम टोकन सर्कुलेशन में रहे। एथेरियम मेटा कुछ डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजों पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 24 घंटे की ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 150,000 डॉलर थी।
सावधानी है जरूरी
जानकार कहते हैं कि जहां वॉल्यूम या लिक्विडिटी कम हो वहां अत्यधिक अस्थिरता की संभावना हो सकती है। निवेशकों को इस नए कॉइन में पैसा निवेश करने से पहले ऐसी चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। क्रिप्टो दुनिया में एथेरियम मेटा कोई नया नाम नहीं है। यह लगभग तीन साल पुराना कॉइन है। एथेरियम मेटा एथेरियम में एक बड़ी कमजोरी को दिखाता है और वो है गोपनीयता की कमी।
क्या है गोपनीयता की कमी
यह स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट को सक्षम बनाता है जहां कोई भी यह नहीं देख सकता है कि क्या खरीदा गया है या कितने में। जीरो-नॉलेज स्नार्क्स को लागू करने के बाद एथेरियम प्लेटफॉर्म में स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट मिक्सर नामक एक अपग्रेड जोड़ा जाएगा। यह सिस्टम को और अधिक कुशल बनाएगा। इसके अलावा, एथेरियम मेटा टोकन भी गुमनाम ई-मार्केटप्लेस की फाउंडेशन है जो टोर ब्राउज़र के जरिए एक्सेसेबल है और यह पूरी तरह से एनोनिमस (गुमनाम) एक्सपीरियंस देता है।
नहीं हुआ असल लाभ
हालांकि, विश्लेषकों ने इसे एक और स्कैम कहा है, जहां चार्ट पर मूल्य वृद्धि होती है और किसी भी निवेशक को अपने खातों में कोई असल लाभ नहीं देखने को मिलता। टोकन की कीमत केवल इसलिए बढ़ रही है क्योंकि लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए 4,659 डॉलर जोड़े गए हैं। तो तकनीकी रूप से 5,000 डॉलर की खरीद अस्थिरता में वृद्धि कर देगी। साथ ही 99 फीसदी टोकन एक ही वॉलेट में हैं। केवल चार्ट पर ग्रोथ को देखकर इस प्रकार के टोकन खरीदने या प्रचार करने वाले लोग जानकार सही नहीं मान रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि किसी के लिए टोकन लॉन्च करना और फिर उसके लिए चर्चा पैदा करना काफी आसान है। लेकिन निवेशकों को ऐसे जाल में नहीं फंसना चाहिए और अपने पैसे को जोखिम में डालना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications