ITR Refund Scam: इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स को सतर्क रहने को कहा है. इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी. अब सभी टैक्सपेयर्स अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में लोगों के पास इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नाम इस्तेमाल करके कई फ्रॉड मैसेज भी आ रहे हैं.

इनकम टैक्स विभाग ने ऐसे फेक मैसेजों से लोगोंं को सतर्क रहने को कहा है. विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि मोबाइल फोन या ई-मेल पर आने वाले टैक्स रिफंड अप्रूवल के मैसेज फर्जी भी हो सकते हैं. ऐसे में टैक्सपेयर्स सावधान रहें.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है. इस पोस्ट के जरिए इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स से अपील की है कि वे फेक पॉप-अप मैसेज के झांसे में न फंसे. उन्होंने यह भी बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कभी भी पॉप-अप विंडो के माध्यम से टैक्सपेयर्स से संपर्क नहीं करता है.
इसके अलावा विभाग ने यह सलाह दी है कि अगर उनके पास ऐसा कोई मैसेज आता है, तो वे तुरंत इसकी शिकायत करें.
इनकम टैक्स के नाम पर हो रहा फ्रॉड
अब तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस फ्रॉड से संबंधित कई शिकायतें मिली हैं. टैक्सपेयर्स ने बताया की उनके पास पॉप-अप मैसेज आ रहे हैं. इन मैसेज के जरिए टैक्स रिफंड अप्रूवल के नाम पर धोखाधड़ी हो रही है.
इन मैसेज में लिखा रहता है कि आपका ₹15,000 का इनकम टैक्स रिफंड अप्रूव हुआ है. यह पैसे आपके खाते में जल्द ही डाल दिए जाएंगे. इसके बाद एक गलत अकाउंट नंबर दिया होता है. फिर मैसेज में लिखा होता है कि अगर अकाउंट नंबर सही नहीं है तो लिंक पर जाकर बैंक डिटेल्स अपडेट कर लें.
अगर कोई व्यक्ति गलती से भी लिंक पर क्लिक करता है, उसका फोन हैक हो जाता है और साइबर क्रिमिनल उसके खाते से पैसे उड़ा लेते हैं.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
