नई दिल्ली, सितंबर 14। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 या एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारिख 31 जुलाई थी। डेडलाइन को खत्म हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है और आईटी डिपार्टमेंट ने अधिकतर लोगों का रिफंड भी कर दिया है। लेकिन अभि भी कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने डेडलाइन के भितर रिटर्न फाइल किया था लेकिन उनका रिफंड अभी तक नहीं आया है। अगर आपका रिफंड भी अभी तक नहीं आया है तो चलिए समझते हैं कि इसके क्या कारण हो सकते हैं।
जांच ले कि विभाग ने प्रोसेस किया है कि नहीं
अगर आपने अभी तक आयकर रिफंड नहीं पाया है तो यह जरूर जांच कर ले कि विभाग ने इसे प्रोसेस किया भी है कि नहीं। क्योंकि आईटीआर प्रोसेस होने के बाद ही रिफंड मिलता है। आपने जो रिटर्न दायर किया है उसकी जांच आयकर विभाग करता है, आयकर के पुष्टी के बाद ही आपको रिफंड मिलने की संभावना होती है।
कैसे कर सकते हैं जांच
यदि आपका रिटर्न विभाग द्वारा प्रोसेस कर दिया गया है तो, व्यक्ति को रिफंड जारी होने का मैसेज भी आया होगा। अगर मैसेज आने के बाद भी पैसा नहीं आया है तो आप रिफंड स्टेटस की जांच कर सकते हैं। आप स्टेटस की जांच एनएसडीएल की बेवसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं।
क्या है जांच करने की प्रक्रिया
आपको अधिकारिक वेबसाइट https://tin.tin.nsdl.com/oltas/refundstatuslogin.html पर जाना होगा।
यहा आप अपना पैन नंबर और और असेसमेंट साल को दर्ज करें।
कैप्चा दिखेगा इसको सही-सगी लिखे और सबमिट कर दें।
इस प्रक्रिया के बाद आपकों एक संदेश दिखेगा जहां आपकी रिफंड की स्थिति का जिक्र होगा।
ई-फाइलिंग के माध्मय से चेक करने का तरीका
यूजर आईडी और पासवर्ड का की मदद से अपने आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल के खाते में लागइन करें।
होम पेज से 'ई-फाइल' के विकल्प पर जाएं और 'आयकर रिटर्न' के टैब पर क्लिक करें।
वहां आपकों 'फाइल किए गए रिटर्न देखें' का विवरण देखें का विकल्प मिलेगा।
अब स्क्रीन पर आपको तीन विकल्प दिख रहे होंगे।
अगर आपका रिफंड दिया जा चुका है तो भुगतान के तरीके समेत सभी विवरण वहां दिख जाएंगे। अगर रिफंड नहीं हुआ है तो उसका कारण भी आपकों वहा मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
