नई दिल्ली, जुलाई 26। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 का इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। आप खुद से ही आईटीआई फाइल कर सकते हैं। अगर आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरने में कोई दिक्कत समझ आती हो तो आप एक्सपर्ट्स की मदद ले सकते हैं। एक्सपर्ट्स से मदद लेने में इनकम और टैक्स लायबिलिटी का कैलकुलेशन करने में आसानी होती है। गवर्नमेंट एप्रूव्ड सर्विस प्रोवाइडर्स, प्राइवेट इंटरमीडियरीज और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से आप आईटीआर भरने में मदद ले सकते हैं।
ऑनलाइन ही हो गई हैं सेवाएं
पिछले कुछ सालों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आईटीआर से संबंधित सभी सेवाएं ऑनलाइन कर दी है। कुछ चुनिंदा मामलों को छोड़ अब इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग ऑनलाइन ही होती है। अगर आपकी इनकम का सोर्स सिर्फ सैलरी है तो आप आसानी से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल (WWW.incometax.gov.in) पर जाकर अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं। सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल या इससे ऊपर के व्यक्ति) आईटीआर फाइल करने के लिए पेपर फार्म का उपयोग कर सकते हैं।
टैक्स रिटर्न प्रीपेयरर्स स्कीम
भारत सरकार ने 2006 में टैक्स रिटर्न प्रीपेयरर्स स्कीम शुरू की थी। टैक्स प्रिपेयरर्स तहत सरकार लोगों को अथॉराइज्ड टैक्स रिटर्न प्रीपेयरर्स के तौर पर सेवाएं देने के लिए ट्रेनिंग देती है। ट्रेनिंग के बाद रिटर्न भरने के लिए आप 250 रुपये फीस ले सकते हैं। प्रीपेयरर्स को आईटी डिपार्टमेंट से इनसेंटिव भी लेने की इजाजत है।
ई-फाइलिंग इंटरमीडियरीज
भारत सरकार के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 2007 में 'इलेक्ट्रॉनिक फर्निशिंग ऑफ रिटर्न ऑफ इनकम स्कीम, नाम से एक स्कीम शुरू की थी। यह स्कीम अथॉराइज्ड इंटरमीडियरीज को टैक्सपेयर्स की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक रूप में आईटीआर फाइलिंग की अनुमती देती है। ई-फाइलिंग इंटरमीडियरीज कई टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइलिंग में मदद कर रहे हैं।
फॉरेन इनकम या कैपिटल गेन के लिए चार्ज
फॉरेन इनकम या कैपिटल गेन वाले टैक्सपेयर्स के लिए 5,999 और 3,999 रुपये चार्ज होता है। टैक्समैनेजर सैलरीड इंडिविजुअल को रिटर्न फाइलिंग में मदद करने के लिए 1250 रुपये या इससे थोड़ा ज्यादा फीस लेते हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स
अगर आपकी इनकम के स्रोत ज्यादे हैं तो और आपके लिए खुद आय कैलकुलेशन करना और रिटर्न फाइल करना मुश्किल है। आपको चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद लेनी चाहिए। कई मामलों में टैक्स ऑडिट और बैलेंसशीट बनाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास जाना ही बेहतर विकल्प है। सीए सिंपल रिटर्न भरने के लिए 5000 रुपये तक फीस लेते हैं। बड़े बिजनेस के लिए यह फिस बड़ी होती है।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
