Stocks to Buy: शेयर बाजार में काफी तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इन शेयरों में रिजल्ट्स स्टॉक्स भी शामिल हैं. होटल टू सिगरेट बिजनेस करने वाली कंपनी ITC ने भी FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जनवरी से मार्च के दौरान 19807 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है. कंपनी ने अनुमान के मुताबिक नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को फाइनल डिविडेंड का फायदा मिलेगा. नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने भी स्टॉक पर बुलिश रेटिंग दी है.
Q4 में ITC का परफॉर्मेंस
एक्सचेंज को दी जानकारी में ITC ने बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान 15145 करोड़ रुपए एक्सेप्शनल गेन के चलते कंसो नेट प्रॉफिट 19,807 करोड़ रुपए हो गया. यह ITC Hotel लिमिटेड के रूप में होटल बिजनेस के अलग होने के बाद पैदा हुआ. हालांकि, एक्सेप्शनल गेन को एडजस्ट करने के बाद नेट प्रॉफिट 4,662 करोड़ रुपए का रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 5,190 करोड़ रुपए था. इस दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 10% बढ़कर 20,376 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जोकि पिछले साल की मार्च तिमाही में 18,561 करोड़ रुपए थी.
ITC ने जानकारी दी कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 3.7% बढ़कर 6,836 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जोकि सालभर पहले 6,590 करोड़ रुपए था. EBITDA मार्जिन में गिरावट दर्ज की गई, जोकि सालाना आधार पर 35.8% से घटकर 33.5% पर आ गया.
Q4 में सेगमेंट का परफॉर्मेंस
कंपनी के कोर FMCG सेगमेंट जिसमें सिगरेट और FMCG प्रोडक्ट्स शामिल हैं का योगदान तिमाही में 14,732 करोड़ रुपए का रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 13,996 करोड़ रुपए थी. सिगरेट रेवेन्यू बढ़कर 9,228.66 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जोकि पिछले साल 8,688.92 करोड़ रुपए थी. एग्री बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई. मार्च तिमाही में इसकी आय 3,694.64 करोड़ रुपए थी, जोकि सालाना आधार पर 3,136.43 करोड़ रुपए से ज्यादा है. पेपरबोर्ड्स, पेपर और पैकेजिंग की आय 2,188.69 करोड़ रुपए पर रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 2,072.86 करोड़ रुपए थी.

डिविडेंड का भी मिलेगा फायदा
कंपनी ने बाजार को डिविडेंड की भी जानकारी दी है. इसमें ITC ने बताया कि बोर्ड ने FY25 के लिए डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. इसके तहत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 7.85 रुपए के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. हालांकि, इस आखिरी मुहर 25 जुलाई 2025 को होने वाली 114वीं सामाना आम बैठक (AGM) में लगेगी. अगर डिविडेंड को मंजूरी मिलती है, तो यह 28-31 जुलाई 2025 तक शेयरहोल्डर्स के खाते में पहुंच जाएगा.
शेयर पर ब्रोकरेज की राय
मार्च तिमाही के नतीजों के बाद ITC का शेयर फोकस में है. ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने शेयर पर बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर BUY रेटिंग दी है. लॉन्ग टर्म के नजरिए से 497 रुपए का टारगेट दिया है. जबकि BSE पर गुरुवार को 426.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी ITC के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 525 रुपए का टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications